×

Lucknow Gold Silver Price Today: लगातार दो दिन गिरे सोना चांदी के भाव, अब 10 ग्राम गोल्ड के देने होंगे इतने रुपए

Lucknow Gold Silver Price Today 24 June 2023: सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना और चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव हर जोर जारी होते हैं।

Viren Singh
Published on: 24 Jun 2023 1:53 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: लगातार दो दिन गिरे सोना चांदी के भाव, अब 10 ग्राम गोल्ड के देने होंगे इतने रुपए
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 24 June 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 जून को सोना चांदी के नई कीमतें जारी हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ में सोना चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई है। शहर में सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपये कम हुई है। यह दूसरा दिन है, जब लखनऊ सहित यूपी में कीमती आभूषण के भाव में अच्छी खासी गिरावट आई है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के दाम घटे हैं।

लखनऊ में सोना 400 रुपये सस्ता

राजधानी लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 430 रुपये कम होकर 59,170 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 400 रुपये टूटा है और यह 54,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में सोने के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 59,600 और 22 कैरेट सोना 54,650 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी 500 रुपये हुई कम

सोना के अलावा लखनऊ में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। कल की तुलना में आज चांदी कम सस्ती हुई है। शनिवार को शहर में चांदी 500 रुपये सस्ती हुई है। इसके बाद यह 71,500 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी का भाव 72 हजार रुपये था और उससे पहले गुरुवार को चांदी का भाव 73 हजार रुपये था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

आगरा

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

नोएडा

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,250 (22 कैरट)

59,170 (24 कैरट)

वाराणसी

54,170 (22 कैरट)

59,250 (24 कैरट)

मथुरा

54,170 (22 कैरट)

59,250 (24 कैरट)

सर्राफा बाजार में जारी हुए भाव होते सांकेतिक

सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना और चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव हर जोर जारी होते हैं। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। ऐसे अगर किसी व्यक्ति को सोना चांदी के सटीक भाव पता करने हैं, तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story