×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी का भाव हुए धड़ाम, आज है खरीदारी का सबसे अच्छा दिन; जानें अपने शहर रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 26 May 2023: यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 26 May 2023 7:38 AM GMT (Updated on: 26 May 2023 10:50 AM GMT)
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी का भाव हुए धड़ाम, आज है खरीदारी का सबसे अच्छा दिन; जानें अपने शहर रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 26 May 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 26 MAY 2023: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में सोना चांदी की जमकर खरीदारी भी लोग कर रहे है, जिसके चलते पिछले कई दिनों से इसके भाव में उतार चढ़ाव चल रहा है। बुलिन मार्केट में 26 मई को सोना चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। हालांकि आज राहत की बात यह है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव गिरावट आई है। शहर में सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। वही, चांदी के भाव सोने की तुलना में अधिक गिरे हैं। इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई है। सोना चांदी में ऐसा ही कमोबेश यूपी के अन्य जिलों में भी देखने को मिला है। ऐसे अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा,क्योंकि दोनों के भाव में तगड़ी गिरावटआई है।

लखनऊ में सोने का भाव

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के भाव में जोरदार गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 490 रुपए कम होकर 61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 450 रुपये कम होकर 55,950 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शहर में सोने के भाव में तेजी थी। 24 कैरेट सोना 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम व 22 कैरेट सोना 56,400 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधान लखनऊ में चांदी के भाव जबरदस्त गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी 1000 रुपये कम होकर 73,050 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले भी शहर में चांदी के भाव में गिरावट आई थी। गुरुवार को चांदी 74,050 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में आज के सोने के दाम

कानपुर

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

आगरा

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

नोएडा

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

वाराणसी

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

मथुरा

55,950 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोने के भाव

उल्लेखनीय है कि यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसके सही भाव के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए लोगों को 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story