×

Lucknow Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, अब 10 ग्राम सोना आया इस भाव पर

Lucknow Gold Silver Price Today: यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। जानिए कैसे पता चलते हैं कीमती आभूषण के सही भाव?

Viren Singh
Published on: 27 May 2023 9:14 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, अब 10 ग्राम सोना आया इस भाव पर
X
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 27 MAY 2023: अगर आप शादी के लिए या फिर यू हीं सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हो सके इसको आज ही पूरा कर लीजिए। लखनऊ सहित यूपी सर्राफा बाजार में 27 मई को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। सूबे में शनिवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। यह दूसरा दिन है, जब यूपी में सोना चांदी लगातार सस्ता हुआ है। प्रदेश में सोना 100 रुपये अधिक टूटा है। तो वहीं चांदी में 150 रुपये की हल्की गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह दिन अच्छा है, क्योंकि आज दोनों कीमती आभूषण के दाम में गिरावट आई है।

लखनऊ में सोना का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के भाव में कमी आ आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये कम होकर 61,020 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता होकर 55,800 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में सोने के भाव में गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 61,020 रुपये और 22 कैरेट सोना 150 रुपये कम होकर 55,950 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ चांदी भी सस्ती हुई है। शनिवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 150 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 72,900 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में चांदी के भाव कम हुए थे. इसमें तब जबरदस्त गिरावट आई थी। इसके बाद यह 74,050 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य जिलों के 24 और 22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

आगरा

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

नोएडा

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

वाराणसी

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

मथुरा

55,800 (22 कैरट)

61,020 (24 कैरट)

ऐसे जानिए घर बैठे सोने के भाव

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। सोना चांदी का सही भाव पता करने के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए लोगों को 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story