×

Lucknow Gold Silver Price Today: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज के नए रेट

Lucknow Gold Silver Price Today 4 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपए कम होकर 60,100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपए कम होकर 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Viren Singh
Published on: 3 Aug 2023 11:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज के नए रेट
X
Lucknow Gold Silver Price Today 14 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 04 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की 04 अगस्त, 2023 को नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। यह दूसरा दिन है, जब कीमती आभूषण के भाव कम हुए हैं। सोना आज 160 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 2 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद चांदी सीधे 75 हजार रुपए पर आ गई है, जोकि बीते एक महीने के निचले स्तर पर है। कीमती आभूषण के भाव को लेकर ऐसी ही स्थिति लगभग हर जिलों में दिखाई दे रही है।

लखनऊ में सोना 160 रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपए कम होकर 60,100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपए कम होकर 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। शहर में यह दूसरा दिन है जब 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना कम हुआ है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 60,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी 200 रुपये से अधिक सस्ती

GoodReturns के अनुसार, लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी के शुक्रवार को 2,300 रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई है। इसके बाद यह 75 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में चांदी का भाव 77,3000 रुपए प्रति किलो पर था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

आगरा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

नोएडा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

वाराणसी

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

मथुरा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

बाजार जारी हुए रेट होते हैं सांकेतिक

ज्ञात हो कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story