×

Mukesh Ambani Birthday: मुकेश अंबानी मना रहे आज अपना जन्मदिन, 65 वर्ष की आयु में किए ये अनोखे कारनामे

Mukesh Ambani Birthday: मुकेश अंबानी का जन्म साल 1957 में यमन में हुआ। वह बहुत ही छोटी उम्र में मुंबई आ गए। साल 1966 में उनके पिता धीरूभाई अंबानी Reliance Industries की स्थापना की थी। तब कंपनी छोटे कपड़े निर्माता के रुप में काम करती है।

Viren Singh
Published on: 19 April 2023 1:56 PM GMT
Mukesh Ambani Birthday: मुकेश अंबानी मना रहे आज अपना जन्मदिन, 65 वर्ष की आयु में किए ये अनोखे कारनामे
X
Mukesh Ambani Birthday (सोशल मीडिया)

Mukesh Ambani Birthday: Reliance Industries Limited (RIL) के अध्यक्ष और भारत सहित एशिया में नबंर वन और दुनिया में नबंर 9वें अबरपति कारोबारी मुकेश अंबानी का आज जन्मदिन है। यानी 19 अप्रैल, बुधवार को मुकेश अंबानी 65 बंसत दे चुके हैं और वह अब 66 वर्ष की आयु में प्रवेश कर चुके हैं। अंबानी कवेल रईस ही नहीं बल्कि वे दुनिया के कुछ प्रभावशाली व्यापारिक नेताओं में से एक हैं। कारोबार के क्षेत्र में उनका आगामी विजन ही उन्हें इस श्रेणी में लाकर खड़ा करता है। उनके जन्मदिन पर क्या खास क्या आम, हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

मुकेश अंबानी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

मुकेश अंबानी देश के बड़े कारोबारी हस्ती हैं, तो ऐसे में बहुत से लोगों को उनके जन्मदिन की डेट जरूर पता होती होगी, लेकिन मुकेश कहां असल में कहां पैदा हुए हैं, यह जानकारी शायद बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। तो आईये आज मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी देते हैं और यह भी बताते हैं, असल में मुकेश अंबानी कहां पैदा हुए हैं।

जानिए कहां पैदा हुए मुकेश अंबानी

दरअसल, Reliance के मालिक मुकेश अंबानी के पिता से लेकर पूरा परिवार भारतीय और वह भारत मुंबई में रहता है। मुकेश अंबानी का जन्म साल 1957 में यमन में हुआ। वह बहुत ही छोटी उम्र में मुंबई आ गए। साल 1966 में उनके पिता धीरूभाई अंबानी Reliance Industries की स्थापना की थी। तब कंपनी छोटे कपड़े निर्माता के रुप में काम करती है। लेकिन धीरे धीरे रिलायंस ने अपने कारोबार में विस्तार किया और आज के समय वह दुनिया के बड़े कारोबारी समूह में शुमार है। हालांकि 2002 में रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की मृत्यु होने के बाद उनके दोनों पुत्र मुकेश अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल ने पारिवारिक साम्राज्य को विभाजित कर किया है। विभाजित होन के बाद एक पुत्र मुकेश अंबानी कारोबार के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है तो वहीं दूसरा पुत्र अनिल अंबानी मिले पारिवारिक कारोबार को डूबा दिया है। हाल यह है कि कर्ज चुकता करने के लिए पैसे नहीं हैं। तो आईये जानते हैं मुकेश अंबानी से जुड़ी रोचक जानकारियों…

मुकेश अंबानी का नेटवर्थ

फोर्ब्स के अनुसार, 18 अप्रैल, 2023 तक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 84.2 बिलियन डॉलर थी। यह काफी हद तक RIL में उनकी हिस्सेदारी के कारण है, जिसकी कीमत 104 बिलियन डॉलर से अधिक है।

मुकेश के कैरियर की शुरुआत

मुकेश अंबानी अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह अपने पिता के कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शामिल हो गए। उन्होंने टेक्सटाइल से लेकर पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनिंग और तेल और गैस अन्वेषण तक कंपनी के संचालन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज RIL भारत में दूरसंचार, खुदरा और मीडिया जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले सबसे बड़े समूहों में से एक है।

लोकोपकार

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी कारोबार के साथ साथ अपने परोकारी कार्यों के लिए भी लोगों को बीच जाने जाते हैं। इन दोंनों ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अपने परोकारी कार्यों में अरबों डॉलर रुपये दान कर चुके हैं।

मुकेश अंबानी का घर

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे आवासों में से एक है। 27 मंजिला इमारत का मूल्य 2 अरब डॉलर से अधिक है और इसमें बॉलरूम, स्पा और हेलीपैड सहित कई विश्वस्तरीय शानदार सुविधाएं मौजूद हैं।

व्यापार के कारोबार

RIL के अलावा, मुकेश अंबानी कई अन्य व्यावसायिक उपक्रमों में शामिल रहे हैं। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग में एक फ्रैंचाइज़ी टीम मुंबई इंडियंस शामिल है और वे इसके मालिक हैं। भारत में उद्योग में क्रांति लाने वाली दूरसंचार कंपनी Jio को मुकेश अंबानी ने ही लॉन्च किया । Jio अपने प्रतिद्वंद्वियों से कम लागत पर लोगों को 4G सेवाएं प्रदान करता है और इसके 400 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। यह 34 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के 2,345 शहरों या कस्बों में उपलब्धता के साथ 5G सेवाओं में अग्रणी दूरसंचार प्रदाता भी है।

पुरस्कार

मुकेश अंबानी को ग्लोबल ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2021 द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित सीईओ में स्थान दिया गया। अंबानी को 2020 में आइकोनिक बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड अवार्ड, टाइम 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल इन 2019, और बिजनेसमैन ऑफ द डिकेड सहित कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। साल 2010 में उन्हें हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा दुनिया में पांचवें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सीईओ के रूप में मान्यता दी गई है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story