×

Ambani's Family: आखिर कैसे धीरूभाई अंबानी ने चुनी थी अपनी बहुएं, मुकेश-नीता और अनिल-टीना की शादी के अनसुने किस्से

Ambani's Family: कुछ अनसुने से किस्सों में अंबानी परिवार की बहुओं की पंसदिगी की एक कहानी। धीरूभाई अंबानी की बहुएं संभाल रहीं अपने ससुर की विरासत। पढ़िए पूरी कहानी-

Snigdha Singh
Published on: 8 April 2023 8:13 PM GMT (Updated on: 9 April 2023 7:18 AM GMT)
Ambanis Family: आखिर कैसे धीरूभाई अंबानी ने चुनी थी अपनी बहुएं, मुकेश-नीता और अनिल-टीना की शादी के अनसुने किस्से
X
Photo: Social Media

Ambani's Family Wedding: कहते हैं हमसफर अच्छा हो तो कठिनाइयों और मुश्किलों से भरी राहें भी आसान हो जाती हैं। आज ऐसा ही एक उदाहरण हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। विश्व में अरबपतियों की सूची में सुमार मुकेश नीता अंबानी और उनके भाई अनिल टीना अंबानी की सफलता तो हर कोई जानता है। लेकिन इनके शादी के किस्से शायद ही किसी को पता हो। दरअसल, नीता अंबानी को मुकेश अंबानी ने नहीं बल्कि उनके ससुर धीरूभाई अंबानी ने पसंद किया था। वहीं, उनकी दूसरी बहू टीना अंबानी को वह कभी अपने घर की बहू बनाना ही नहीं चाहते थे। लेकिन अब के समय में धीरूभाई अंबानी की दोनों बहुएं उनकी विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहीं हैं।

एक नजर धीरूभाई अंबानी को पसंद आ गई थीं नीता

शादी नीता दलाल अंबानी एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थी। दरअसल, नीता अंबानी मुकेश अंबानी की नहीं बल्कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी की पसंद है। नीता शादी से पहले एक शिक्षिका थीं। साथ ही उनको क्लासिकल डांस का भी बेहद शौक था। यही शौक इनकी शादी वजह बन गया। नीता अंबानी नवरात्रि के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रही थी। इस कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी आये थे। नीता का सरल स्वभाव और नृत्य कुशलता को देखकर धीरूभाई इतना इंप्रेस हुए कि आयोजक से पता लेकर दूसरे ही दिन मुकेश अंबानी को लेकर नीता के घर रिश्ता लेकर पहुंच गए। नीता अंबानी ने सशर्त शादी के लिए हां की। उन्होंने शर्त रखी कि शादी के बाद भी बच्चों को पढ़ाएंगी। इसके बाद सन 1985 में दोनों की शादी हुई। शादी के समय मुकेश अंबानी 28 साल जबकि नीता अंबानी 22 साल की थीं। आज भी नीता अपने पति मुकेश की हर सफलता और असफलता में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही हैं।



अनिल अंबानी की शादी के लिए नहीं तैयार थे धीरूभाई अंबानी

अनिल अंबानी की शादी ब़ॉलीवुड की अभिनेत्री टीना मुनीम से वर्ष 1991 में हुई थी। वैसे तो ये शादी धीरूभाई अंबानी की मर्जी से नहीं हुई थी। लेकिन कहते हैं न कि बच्चों की पसंद के आगे माता-पिता हार ही जाते हैं। दरअसल, एक एक्ट्रेस के रूप में टीना मुनीम काफी सफल रहीं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहीं। संजय दत्त से लकेर राजेश खन्ना तक से उनका अफेयर चला। इसी बीच टीना की मुलाकात अनिल अंबानी से हुई। हालांकि अनिल का कहना है कि टीना उनका पहली नजर वाला प्यान नहीं है। कई मुलाकातों के बाद उनका अफेयर शुरू हुआ। जब घर पर शादी का प्रस्ताव रखा तो सबने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद टीना पढ़ाई के लिए विदेश चली गई। वहीं दूसरी तरफ अनिल अंबानी के लिए जब रिश्ते आएं तो वह किसी से भी शादी के लिए हां नहीं कर रहे थे। आखिरकार हार मानकर धीरूभाई ने शादी के हां कर ही दी। फिर टीना और अनिल के घर वालों ने मिलकर बातचीत की और शादी तय हो गई। गुजराती परंपरा से दोनों की शादी हुई।

क्या करती हैं नीता और टीना अंबानी

नीता अंबानी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर और चेयरमैन हैं। रिलायंस फाउंडेशन में भी उनकी अहम सक्रियता है। नीता IPL क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। वहीं, टीना अंबानी कई फाउंडेशन चलाती हैं। बुजुर्गो की केयर और सेवा में समय व्यतीत करती हैं। इसके साथ ही इंडियन आर्ट को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही हैं।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story