×

नीता अंबानी बच्चों की बनी सांता क्लॉज, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस

अंबानी परिवार का कोई भी त्योहार हो या पार्टी हो औरों से बिल्कुल हटकर ही होता है। इस क्रिसमस भी अंबानी परिवार ने कुछ अलग किया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shreya
Published on: 26 Dec 2019 5:36 AM GMT
नीता अंबानी बच्चों की बनी सांता क्लॉज, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस
X

मुंबई: अंबानी परिवार का कोई भी त्योहार हो या पार्टी हो औरों से बिल्कुल हटकर ही होता है। इस क्रिसमस भी अंबानी परिवार ने कुछ अलग किया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। क्रिसमस के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी और ईशा अंबानी ब्रांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड गार्डन में पहुंची, जहां उन्होंने 4 हजार गरीब बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने 25 दिसंबर को बच्चों को magical world जीयो वंडरलैंड का एक special preview दिया।

सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री

यहां पर रिलायंस फाउंडेशन ने दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री बनवाया था, जिसकी हाइट 100 फीट थी। इस क्रिसमस ट्री को फाइबर से तैयार किया गया, जिसे रिलायंस ने प्लास्टिक बॉटल को रिसाइकल करके बनाया था। रिलायंस के कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक कचरे को रिलायंस फाउंडेशन के रीसायकल 4 लाइफ़ अभियान, 'स्वछता ही सेवा' पहल के हिस्से के रूप में एकत्र किया गया था।

यह भी पढ़ें: WOW: यहां प्लास्टिक लाओ,पिज्जा, बर्गर समोसा खाओ, नहीं यकीन तो खुद आजमाएं

नीता अंबानी से मिलकर बच्चे काफी खुश हुए और नीता अंबानी ने भी उनके साथ जमकर मस्ती की और क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। नीता अंबानी ने बच्चों के क्रिसमस को खास बनाने के लिए स्पेशल आयोजन किया था। बच्चों के लिए गार्डन में ड्रोन शोज, मैजिक एक्ट्स, फेरिस व्हील, फोटो बूथ्स, सांता क्लॉज से मिलने से लेकर बहुत सारी चीजें उपलब्ध थीं। ये सारी चीजें इस बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था।

नीता अंबानी ने कही ये बात

इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि, ये खुशियों का सीजन है और मेरा मानना है कि सबसे पहले खुशी बच्चों के साथ शेयर की जानी चाहिए। बच्चे समग्र जीवन के दृष्टिकोण के लायक हैं और ये लाइफ के सभी पहलुओं के एक्सपीरियंस से आता है, जिसमें joy of the festive season भी शामिल है। सभी बच्चों को खेलने का हक है और रिलायंस फाउंडेशन 4 हजार वंचित बच्चों को ये अवसर प्रदान करने के लिए खुश था, जिन्होंने जियो वंडरलैंड का सबसे पहले अनुभव किया।

नीता अंबानी ने ईशा अंबानी पीरामल के साथ सबसे लंबे क्रिसमस ट्री की लाइट स्विच ऑन करके JioWonderland का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें: लग गया सूर्य ग्रहण: ऐसे दिख रहा सूरज, जाने राशियों पर क्या होगा असर

क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद नीता अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल ने बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सभी बच्चों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही थी। नीता अपने साथ सभी बच्चों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स भी लेकर आई थीं। जिन्हें पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।

वहीं बच्चों ने भी अपने अलग-अलग टैलेंट के साथ नीता अंबानी का मनोरंजन किया और नीता बच्चों की परफॉर्मेंस स काफी खुश नजर आईं। ये पहला मौका नहीं है जह नीता अंबानी ने बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया हो। वो हर साल इसी तरीके से बच्चों के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करती हैं।

रिलायंस फाउंडेशन नीता अंबानी के नेतृत्व में वंचित बच्चों के लिए साल 2012 से क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन कर रहा है। रिलायंस फाउंडेशन Hamleys के खिलौना दान अभियान को भी सपोर्ट करता है, जिसने इस साल पूरे इंडिया में 5000 से अधिक खिलौनों को बांटा है।

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण पर बनारस के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Shreya

Shreya

Next Story