×

WOW: यहां प्लास्टिक लाओ,पिज्जा, बर्गर समोसा खाओ, नहीं यकीन तो खुद आजमाएं

देश में सरकार कई बार प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा चुकी है लेकिन लोग कुछ दिन बाद फिर प्लास्टिक का इस्तेमाल शुरु कर देते हैं। इससे प्रदुषण बढ़ रहा  है। देश की राजधानी में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को पूरा लागू करने के लिए यहां के द्वारका में दो फूड कोर्ट ने प्लास्टिक के बदले खाना देना शुरू कर दिया है।

suman
Published on: 26 Dec 2019 5:21 AM GMT
WOW:  यहां प्लास्टिक लाओ,पिज्जा, बर्गर समोसा खाओ, नहीं यकीन तो खुद आजमाएं
X

नई दिल्ली: देश में सरकार कई बार प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा चुकी है लेकिन लोग कुछ दिन बाद फिर प्लास्टिक का इस्तेमाल शुरु कर देते हैं। इससे प्रदुषण बढ़ रहा है। देश की राजधानी में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को पूरा लागू करने के लिए यहां के द्वारका में दो फूड कोर्ट ने प्लास्टिक के बदले खाना देना शुरू कर दिया है।

यह पढें....

खाना के लिए 1kg व नाश्ते के लिए 250 gm प्लास्टिक

द्वारका सेक्टर 12 के सिटी सेंटर मॉल और सेक्टर 23 स्थित वर्धमान मॉल में हीरा कन्फैशनर्स ने लोगों को प्लास्टिक के बदले खाना खिलाना शुरू किया है। यह शुरुआत सोमवार से हुई है। रेस्टोरेंट्स ने इसे गारबेज कैफे का नाम दिया है। इन रेस्टोरेंट्स के बाहर बैनर लगा हुआ है जिसमें लिखा है कि एक किलो प्लास्टिक लाओ और खाना खाओ, 250 ग्राम प्लास्टिक लाओ और नाश्ता करो।

यह पढें....चैटिंग ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया: लाखों यूजर्स को लगा तगड़ा झटका

पिज्जा, डोसा व समोसा-चाय, ब्रेड-पकौड़ा सबकुछ

सिटी सेंटर मॉल में 250 ग्राम प्लास्टिक के बदले समोसा-चाय, ब्रेड-पकौड़ा दिया जा रहा है, जबकि एक किलो प्लास्टिक के बदले पिज्जा, डोसा एवं अन्य तरह का खाना खा सकते हैं। हीरा कन्फैशनर्स पर गोल गप्पे भी खाए जा सकते हैं। इन रेस्टोरेंट्स के बाहर यह शुरुआत साउथ एमसीडी की अपील पर रेस्टोरेंट्स ने की। एमसीडी इलाके में अन्य रेस्टोरेंट्स में भी ऐसा कराने का प्लान साउथ एमसीडी का है।

वही साउथ एमसीडी के नजफगढ़ जोन के डिप्टी कमिश्नर संजय सहाय ने कहा कि हम लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए जागरूक कर रहे हैं। उसी कड़ी में प्लास्टिक फ्री का यह प्लान है। एरिया के अन्य रेस्टोरेंट्स संचालकों से ऐसा शुरू करने की अपील करेंगे।

यह पढें....जानिए क्यों महाराष्ट्र में गर्भाशय निकलवा रहीं महिलाएं, वजह जानकर चौंक जाएंगे

इस तरह की पहल से शायद लोग प्लास्टिक इस्तेमाल बंद कर दें। और बहुत हद तक प्रदूषण कम करने में मददगार हो ।अब इन रेस्टोरेंट की ये स्कीम लोगों को कितनी पसंद आती है ये तो कुछ दिनों में खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा।

suman

suman

Next Story