×

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी: 5 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल! ये है बड़ी वजह

देश की जनता पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती चाहते हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि सरकार को वाहन ईंधन पर शुल्क घटाना चाहिए।

suman
Published on: 8 Jan 2021 5:40 AM GMT
वाहन चालकों के लिए खुशखबरी: 5 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल! ये है बड़ी वजह
X
घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने भी 29 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। ओपेक देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती इसकी वजह है।

नई दिल्ली : लगातार दो दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब राहत दी है। आज शुक्रवार, 08 जनवरी ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आमलोगों के लिए अच्छी खबर है कि पेट्रोल की कीमतें 5 रुपए प्रति लीटर तक कम हो सकती हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों में राहत देने की सिफारिश की है। मंत्रालय ने कहा है कि उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी है। यदि ऐसा होता है तो पेट्रोल के दाम करीब 5 रुपए तक घट सकते हैं।

यह पढ़ें...कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, फ्रांस ने भारत का किया समर्थन

50 फीसदी कटौती

साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि उत्पाद शुल्क में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी जा सकती है। कोरोनाकाल में पेट्रोल डीजल पर बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क में अगर 50 फीसदी कटौती भी कर दी जाए, तो पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं।

उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा था। अगर उत्पाद शुल्क में कटौती की जाती है तो उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ पहुंचाने के लिए राज्यों से सहयोग मिलेगा। मंत्रालय का कहना है कि उत्पाद शुल्क में कटौती के अलावा वैट घटाने और तेल कंपनियों से भी कुछ बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ानी शुरू

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इस कारण घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने भी 29 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। ओपेक देशों के क्रूड उत्पादन में कटौती इसकी वजह है।

दिल्ली में 84.20 रुपये प्रति लीटर मिलने वाले पेट्रोल का वास्ताविक मूल्य महज 26 फीसदी है। केंद्र सरकार इस आधार मूल्य का 125 फीसदी यानी 32.98 रुपये शुल्क व टैक्स के रूप में 19 रुपये लेती है। शेष 6.22 रुपये प्रति लीटर डीलर्स व कंपनियों का मुनाफा होता है।

petrol diesel

यह पढ़ें...झारखंड: सभी जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राइ रन, इतन करोड़ को लगेगा टीका

आज पेट्रोल डीजल के दाम

बता दें कि कल गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि इससे पहले तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30.33 पैसे बढ़ोतरी की गई थीए वहीं डीजल 25.31 पैसे तक महंगा किया था। देश के 201 जिलों के 9,326 लोगों के विचार लिए गए। इनमें 71 प्रतिशत पुरुष और 29 प्रतिशत महिलाएं हैं। बीते बृहस्पतिवार को पेट्रोल 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन वाहन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपए, डीजल की कीमत 74.38 प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपए डीजल 81.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.68 रुपए डीजल 77.97 रुपए हैं। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.96 रुपए,डीजल 79.72 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

suman

suman

Next Story