×

Reliance Jio: वॉर्नर ब्रदर्स और HBO का जियो से हुआ मिलाप, जियो सिनेमा पर जल्द देख पाएंगे हॉलीवुड शो

Reliance Jio: Reliance जियो पर जल्द आयेंगे हॉलिवुड शोज.....

Yachana Jaiswal
Published on: 28 April 2023 10:55 AM GMT
Reliance Jio: वॉर्नर ब्रदर्स और HBO का जियो से हुआ मिलाप, जियो सिनेमा पर जल्द देख पाएंगे हॉलीवुड शो
X
Reliance Jio Cinema Merge With Hollywood Production House (Pic Credit - Social Media)

Reliance Jio: जियो के अलग- अलग एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर चलते है। ऐसा ही एक एप्लीकेशन है जियो सिनेमा जिस पर हम अब जल्द ही गेम ऑफ थ्रोन्स, हैरी पॉटर जैसी हॉलीवुड मूवीज और शोज देख सकते है। मुकेश अंबानी की कंपनी वायकॉम 18 ने हॉलीवुड की दुनिया में प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस वार्नर ब्रदर्स(Warner Bros Discovery Inc.) के साथ हाथ मिला लिया है। यह डील जियो के जियो सिनेमा को ओटीटी के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे डिज्नी हिटस्टार, अमेजन, के साथ प्रतियोगिता की फील्ड में उतर रहा है।

HBO की पार्टनरशिप डिज्नी से खत्म

रिलायंस और वार्नर ब्रदर्स का कहना है कि, जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर मूवी और शो के प्रीमियर अमेरिका के साथ ही मिलेंगे। 31 मार्च 2023 तक HBO की पार्टनरशिप डिज्नी प्लस हॉटस्टार से खत्म हुई है, डिज्नी के पास वार्नर ब्रदर्स और HBO के कंटेंट को आधिकारिक रूप से स्ट्रीम करता था। वार्नर ब्रदर्स HBO की पैरेंट कंपनी है।

केवल जियो सिनेमा ही वार्नर ब्रदर्स की स्ट्रीमिंग का अधिकारब्रख पाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह पार्टनरशिप एक्सक्लूसिव रहेगी। जिसका अर्थ है कि, वॉर्नर ब्रदर्स के शोज और मूवीज, अन्य भारतीय OTT प्लेटफार्म्स जैसे, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार को अपने ज्यादातर लोकप्रिय फिल्में और सीरीज ऑफर नहीं कर पाएंगे।

Jio की सिस्टर कंपनी वायाकॉम 18 में सब्सक्रिप्शन ,वीडियो-ऑन-डिमांड और इंटरनेशनल बिजनेस के हेड फरजाद पालिया का कहना है कि, 'जियो सिनेमा प्लैटफॉर्म, लाइव स्पोर्ट्स के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना हुआ है। अब हम जियो सिनेमा एप को एंटरटेनमेंट का मैंगनेटिक डेस्टिनेशन बनाने के लक्ष्य पर हैं।

Tata IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग JIO Cinema पर

आईपीएल का 16 वां सीजन 2023 के लीग की लाइव स्ट्रीमिंग jio सिनेमा पर जारी है। 4K क्वालिटी में IPL की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। जियो सिनेमा IPL 2023 का ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर साल 2023 में है। इससे पहले तक IPL डिज्नी हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन मेंबर को ही दिखाया जाता था। पहले इसे देखने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक हो जाता था। अभी जियो सिनेमा पर कुछ भी देखने के लिए दर्शकों को कोई फीस नहीं देनी पड़ती है।

ओरिजिनल कंटेंट को दिखाने के लिए जियो सिनेमा जल्द ही चार्ज लेना शुरू कर सकता है। हालांकि ज्योति देशपांडे ने बताया कि अभी जियो कंपनी ने जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन प्लान को फाइनल नहीं किया है, प्राइस जब तय किया जाएगा तब अवगत कराया जाएगा। देशपांडे ने कहा था कि मौजूदा OTT प्लेटफार्म में विदेशी कंटेंट का बोलबाला है। HBO और वार्नर ब्रदर्स से डील फायदेमंद हो सकती है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story