×

Rule Changes From July 2023: 1 जुलाई से होंगे यह बड़े बदलाव, जो डालेंगे सीधे आपके जेब में असर

Rule Changes From July 2023: जुलाई, 2023 में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें, क्रेडिट कार्ड पर टीसीएस लागू जैसे कई अन्य बदलाव शामिल हैं। तो आइये डालते हैं 1 जुलाई, 2023 से होने वाले बदलाव के बारे में एक नजर....।

Viren Singh
Published on: 28 Jun 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 10:37 AM GMT)
Rule Changes From July 2023: 1 जुलाई से होंगे यह बड़े बदलाव, जो डालेंगे सीधे आपके जेब में असर
X
Rule Changes From July 2023 (सोशल मीडिया)

Rule Changes From July 2023: आज से तीन दिन बाद जून महीना खत्म हो रहा है। उसका अगला महीना जुलाई शुरू होगा। ऐसे में शुरू होने वाले जुलाई महीने में भी पिछले महीने की तरह कई अहम बदलाव होने वाले हैं, जो सीधे आम आदमी की जेब पर अपना असर डालेंगे। इसलिए लोगों के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है, वह पहले होने वाले इन बदलाव से अवगत हो जाएं, ताकि जुलाई महीने में लिए घरेलू बजट को सही ढंग से लागू किया जा सके। जुलाई, 2023 में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें, क्रेडिट कार्ड पर टीसीएस लागू जैसे कई अन्य बदलाव शामिल हैं। तो आइये डालते हैं 1 जुलाई, 2023 से होने वाले बदलाव के बारे में एक नजर....।

गैस, पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) से लेकर गैंस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट्स अपडेट करती हैं। ऐसे में हो सकता है कि शायद तेल कंपनियों पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती कर लोगों को राहत प्रदान करें, क्योंकि पिछले मई 2022 से देश में पेट्रोल डीजल का भाव स्थिर बना हुआ है। वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने कहा था कि अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहती है तो पेट्रोल और डीजल दाम घट सकते हैं। इसके अलावा 1 जलाई को एलपीजी गैस की लेटेस्ट कीमतें भी (LPG Gas Price) जारी होंगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रहा है कि जुलाई में इसमें कुछ बदलाव हो।

जुलाई में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद

जुलाई महीने में कई दिन बैंक बंद रहेगा। आरबीआई ने बताया कि जुलाई 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेगा। यह छुट्टियां अलग अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के हिसाब से होंगे।

TCS नियम में बदलाव

टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) के नियम में बदलाव हो रहा है। यह बदलाव 1 जुलाई 2023 से होगा। जुलाई से अगर कोई भी क्रेडिट कार्ड से विदेशों में ट्रांजेक्शन करता है तो उसको 20 फीसदी TCS देना होगा। वित्त मंत्रालय ने मई में TCS के नियम में एक बदलाव किया था। हालांकि इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स पर एक साल में 7 लाख रुपये तक के खर्च को 20 फीसदी टीसीएस के नियम से बाहर रखा है।

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई

इनकम टैक्स फाइल करने की अंत‍मि डेट 31 जुलाई निर्धारित की गई है। करदाता को हर साल आईटीआर फाइल करना पड़ता है। ऐसे अगर आपने तय डेट के मुताबिक आईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको फिर पेनाल्टी के साथ आईटीआर फाइल करना होगा।

सीएनजी-पीएनजी की कीमतें

हर महीने की तरह जुलाई में भी पहली डेट या फिर पहले हफ्ते में सीएनी और पीएनजी की कीमतों में लोगों को बदलाव देखने को मिल सकता है। जुलाई, 2023 में तेल कंपनियां दिल्ली, मुंबई में सीएनजी व पीएनजी की कीमतों बदलाव करेंगे। इस बार होने वाले बदलाव में इसके दामों में वृद्धि होगी या फिर कटौती।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story