×

Share Market Update Today: हफ्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 134 अंक टूटा, निफ्टी 18200 पार

Share Market Update Today: आज कारोबार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

Viren Singh
Published on: 12 May 2023 9:31 AM GMT (Updated on: 12 May 2023 10:02 AM GMT)
Share Market Update Today: हफ्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 134 अंक टूटा, निफ्टी 18200 पार
X

Share Market Update Today: मिले ग्लोबल मार्केट से खराब संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार जोरदार दबाव में दिखा दिया है। हफ्ते के आखिकारी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले और गिरावट पर कारोबार करते हुए दिखाई। सुबह के समय यह दोनों इंडेक्स 0.22-0.22 फीसदी टूटे हैं।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 134.73 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 61,769.79 के स्तर पर जाकर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 39.65 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,257.35 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 22 शेयर लाल निशान पर, जबकि 8 शेयर हरे निशान पर हैं। प्री ओपन सेंशेन में भी बाजार लाल निशान पर था। सेंसेक्स 40 अंक नीचे कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी 18,285 अंक नीचे था।

अधिकांश इंडेक्स लाल निशान पर

आज के कारोबार में शेयरों में हर तरह विकबाली हावी है। निफ्टी अधिकांश प्रमुख इंडेक्स टूटकर कारोबार कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में है और यह 0.60 फीसदी टूट हैं। इसके अलावा बैंक 0.18 फीसदी, फार्मा 0.54 फीसदी, एफएमसीजी 0.36 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.18 फीसदी टूटे हैं। हालांकि ऑटो इंडेक्स में तेजी दिख रही है और यह 0.75 फीसदी की बढ़त पर हैं। वहीं, मेटल 1.16 फीसदी, मीडिया 1.37 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.06 फीसदी तक टूटे हैं। बाजार के हैवीवेट शेयरों में भी बिकवाली हावी है।

ये हैं बढ़त वाले शेयर

शुक्रवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में Eicher Motors, Hero MotoCorp, M&M, Britannia, Britannia, Bajaj Auto, SBI और Titan Company हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Hindalco, BPCL, Divis Labs, JSW Steel, Dr. Reddys, L&T व Power Grid शामिल हैं।

गुरुवार को रही बाजार में गिरावट

इससे पहले बीते कारोबार सत्र में बाजार लाल निशान पर था। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 36 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 61,904 पर बंद हुआ था। व्यापक एनएसई निफ्टी 18 अंक या 0.10% गिरकर 18,297 पर बंद हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story