×

Rules Changing in Sep 2023: आज से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, इसलिए जान लीजिए फटाफट

Rules Changing in Sep 2023: शुक्रवार से सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। सितंबर का महीना शुरू होते ही पांच बड़े बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

Jugul Kishor
Published on: 31 Aug 2023 3:13 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2023 2:03 AM GMT)
Rules Changing in Sep 2023: आज से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, इसलिए जान लीजिए फटाफट
X
Rules Changing in Sep 2023 ( सोशल मीडिया)

Rules Changing in Sep 2023: अगस्त महीने का आज गुरुवार को आखिरी दिन है। कल यानी कि शुक्रवार से सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। सितंबर महीना शुरू होते ही पांच बड़े बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि देश में पहली तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

प्रत्येक महीने की पहली तारीख को पूरे देश में ऑयल एंड गैस कंपनियां कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में एक सितंबर को भी गैस की दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही बड़ी राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 200 रूपए की कटौती की है, जो लागू भी हो गई है।

क्रेडिट कार्ड के बदल जाएंगे नियम

ये खबर क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों लोगों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। दरअसल, एक सितंबर एक्सिस बैंक कै मैग्नस क्रैडिट कार्ड यूज करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खास है। पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड में नियम और शर्तों में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। बैंक की वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रांजैक्शंस पर उपभोक्ताओं को स्पेशल डिस्काउंट का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड यूज करने वालों को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा रहा। कार्डधारकों को सालाना फीस भी देनी होगी।

सीएनजी-पीएनजी के दाम में बदलाव

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एयर फ्यूल के दाम में बदलाव करती हैं, तो इस बार भी पहली सितंबर को इमें बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कल से देश में सीएनजी और पीएनजी के भाव में भी बदलाव किया जा सकता है। जिसका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।

IPO के नियमों में बदलाव

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO बंद होने के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के स्टॉक्स की लिस्टिंग होने की समयसीमा घटाकर आधी यानी तीन दिन कर दी गई है। अब तक ये डेडलाइन छह दिन की है। जल्दी लिस्टिंग के इस नए नियम से आईपीओ जारी करने वाली कंपनियों के साथ ही इनमें इन्वेस्टमेंट करने वालों को भी लाभ मिलेगा। सेबी ने इस संबंध में पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि 1 सितंबर 2023 या उसके बाद आने वाले सभी IPO के लिए लिस्टिंग टाइम के नए नियम स्वैच्छिक तौर पर लागू होंगे।

आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार यूजर्स को फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी है। अगर आप अपना आधार फ्री में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम 14 सितंबर कर लेना चाहिए। इसके बाद आप आधार में कोई भी बदलाव फ्री में नहीं कर पाएंगे। आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको फीस चुकानी होगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story