×

रेल यात्रियों पर बड़ी खबर, Whatsapp पर मिलेगी यात्रा से जुड़ी ये सभी जानकारी

स्टार्टअप Railofy ने रेल यात्रियों के यात्रा को आसान करने के लिए अपने ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। इस फीचर का लाभ लेने के लिए यात्रियों को एक वाट्सऐप नंबर पर अपना रेल टिकट का पीएनआर शेयर करना होगा। Railofy के इस वाट्सऐप नंबर पर +91 98811 93322 अपना पीएनआर नंबर शेयर करना होगा।

Newstrack
Published on: 4 Dec 2020 6:11 AM GMT
रेल यात्रियों पर बड़ी खबर, Whatsapp पर मिलेगी यात्रा से जुड़ी ये सभी जानकारी
X
रेल यात्रियों पर बड़ी खबर, Whatsapp पर मिलेगी यात्रा से जुड़ी ये सभी जानकारी

नई दिल्ली: मुंबई के एक स्टार्टअप कंपनी Railofy ने रेल यात्रियों के लिए यात्रा करना और भी आसान कर दिया है। जी हां, Railofy ने अपने ऐप मेंइक ऐसा फीचर लेकर आया है, जिसके जरिए आप रेल यात्रा की सभी जानकारी अपने वाट्सऐप नंबर पर प्राप्त कर सकेंगे। इस फीचर का लाभ लेने के लिए यूजर को अपने वाट्सऐप पर अपना दस डिजिट का पीएनआर नंबर देना होगा। पीएनआर नम्बर देने के बाद आपको आपके वाट्सऐप पर रेल यात्रा की सभी जानकारी मिल जाएगी। इस फीचर के माध्यम से यात्री को लाइव स्टेशन अलर्ट समेत तमाम जानकारियां प्राप्त हो पाएंगी। तो आइए आज हम जानते हैं इस शानदार ऐप के बारे में...

Railofy के नए फीचर पर मिलेगी रेल यात्रा की पूरी जानकारी

स्टार्टअप Railofy ने रेल यात्रियों के यात्रा को आसान करने के लिए अपने ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। इस फीचर का लाभ लेने के लिए यात्रियों को एक वाट्सऐप नंबर पर अपना रेल टिकट का पीएनआर शेयर करना होगा। Railofy के इस वाट्सऐप नंबर पर +91 98811 93322 अपना पीएनआर नंबर शेयर करना होगा। पीएनआर नंबर शेयर करने के बाद यात्री को अपने वाट्सऐप नम्बर पर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। इस फीचर में आपको पीएनआर स्टेटस की पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही ट्रेन की लाइव लोकेशन की इंफॉर्मेशन भी आपके वॉट्सऐप पर मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Today Gold Rates: फिर चढ़ा सोने का भाव, फटाफट जानिए आज का रेट

railofy

60 लाख रेल यात्री लेते है GOOGLE की मदद

मिली जानकारी के अनुसार, हर माह लगभग 60 लाख अपने यात्री की जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल की सहायता लेते हैं। लेकिन उन्हें यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ नहीं मिल पाती है। कभी-कभी तो यात्रा से जुड़ें सवाल के जवाब भी नहीं मिलता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए Railofy का नया फीचर यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: RBI आज करेगा कई बड़े ऐलान, जानिए आप पर क्या होगा असर

एक रूट पर दूसरे ट्रैवलिंग विकल्प

बता दें कि इसे साल सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। मुंबई के एक स्टार्टअप Railofy की तरफ से ट्रेन टिकट की कीमत में उसी रूट पर दूसरे ट्रैवलिंग विकल्प को भी उपलब्ध कराया जाता है। इससे यूजर के समय बचत के साथ-साथ यात्रा में भी सुविधा भी आसान हो जाती है। Railofy ने का कहा है, “ऐप की मदद से यात्री टिकट करते समय प्राइस कंपरीजन कर यात्रा के दूसरे विकल्पों के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रा में लगने वाले समय की भी जानकारी दी जाती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story