×

UP Gold Silver Price Today: सोना 170 रुपये हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट, जानें अपने शहर के नए दाम

UP Gold Silver Price Today 03 September: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 170 रुपये महंगा हुआ है। जानिए 22 कैरेट सोना कितना उछला है?

Viren Singh
Published on: 2 Sep 2023 11:23 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना 170 रुपये हुआ महंगा, चांदी में आई गिरावट, जानें अपने शहर के नए दाम
X
UP Gold Silver Price Today 03 September (Newstrack)

UP Gold Silver Price Today 03 September 2023: आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सर्राफा बाजार से सोना चांदी को लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके ताजा भाव जरूर पता कर लें। प्रदेश में बीते एक महीने से सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव काफी चल रहा है। ऐसा देखने को मिला है कि अधिकांश दिनों कीमती आभूषण के भाव में तेजी रही है। प्रदेश की सर्राफा बाजार में 03 सितंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी कर दी हैं। रविवार को लोगों को सोने के भाव से जहां झटका मिला तो वहीं चांदी ने राहत प्रदान की है। एक तरह सोना 150 रुपये से अधिक महंगा हुआ तो वहीं चांदी 200 रुपये सस्ती हुई है। ऐसे में आज बाजार से सोना खरीदने को झटका मिला है, जबकि चांदी खरीदरा को राहत मिली है।

सोना उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 170 रुपये महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 60,370 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपये महंगा हुआ है और यह 55,350 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 60,200 और 22 कैरेट सोना 55,200 रुपये पर था।

चांदी गिरी

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट हुई है। इस गिरावट के बाद यह 76,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी का भाव 77,100 रुपये पर था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

आगरा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

नोएडा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

वाराणसी

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

मथुरा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

जानिए कैसे पता करें मिस्ड कॉल से सोना के भाव

आपको बता दें कि बुलियम मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। बाजार में हर दिन सोना चांदी लेटेस्ट रेट्स जारी होते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक अगर कीमती आभूषण के सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

इन वजहों से बदलता है सोने के भाव

गोल्ड सिल्वर के रेट्स में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, इसमें प्रतिष्ठित ज्वैलर्स के इनपुट भी शामिल हैं। वैश्विक सोने की मांग, देशों में मुद्रा मूल्य, ब्याज दरें और सरकारी सोने के व्यापार नियम जैसे कारक इन परिवर्तनों में योगदान करते हैं। इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती जैसी वैश्विक घटनाएं भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर अपना असर डालती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story