×

UP Gold Silver Price Today: प्रदेश में सोना चांदी हुआ धड़ाम, आज इस भाव पर मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड

UP Gold Silver Price Today 2 September 2023: बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 1 Sep 2023 11:45 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: प्रदेश में सोना चांदी हुआ धड़ाम, आज इस भाव पर मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड
X
Gold Silver Price Today 15 July 2023 (photo: social media )

UP Gold Silver Price Today 2 September 2023: यूपी की बुलियन मार्केट में 2 सितंबर को कीमती आभूषण के ताजा भाव जारी हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि शनिवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना 100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी में 500 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली है, जो आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। आइये आपको बता हैं कि आपके जिले में सोना चांदी के नए भाव क्या हैं?

लखनऊ में सोना गिरा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए सस्ता होकर 60,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम होकर हुआ और यह 55,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यहां इसके भाव में तेजी आई थी। 24 कैरेट सोना 60,310 और 22 कैरेट सोना 55,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में आई गिरावट

लखनऊ सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 77,100 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले यह कल शहर में 77,600 रुपए किलो पर कारोबार किया था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

आगरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

नोएडा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

वाराणसी

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

मथुरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

क्या हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम?

आपको बता दें कि बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। बाजार में हर दिन सोना चांदी लेटेस्ट रेट्स जारी होते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक अगर कीमती आभूषण के सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story