×

Gold Silver Price Today: सितंबर लगते ही सोना हुआ महंगा, चांदी रही स्थिर, जानें 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा हुआ है

Viren Singh
Published on: 31 Aug 2023 11:37 PM GMT
Gold Silver Price Today: सितंबर लगते ही सोना हुआ महंगा, चांदी रही स्थिर, जानें 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 1 September 2023: यूपी सर्राफा बाजार में नए महीने के पहली तारीख यानी 1 सितंबर को सोना चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सोना के भाव में बढ़ोतरी हुई है। यह दूसरा दिन है, जब राज्य में कीमतों में तेजी आई है। आज सोना 100 से अधिक महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 60 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी के भाव के भाव स्थिर हैं। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना उछला (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 60,130 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपये महंगा हुआ है और यह 55,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 60,150 और 22 कैरेट सोना 55,150 रुपये पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ में गुरुवार को चांदी के भाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को इसके भाव स्थिर रहे हैं। गुरुवार को चांदी 500 रुपये प्रतिकिलो महंगी हुई थी, जिसके बाद 77,600 रुपए किलो आ गई और यह शुक्रवार को भी इसी भाव पर कारोबार कर रही है।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

आगरा

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

नोएडा

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

वाराणसी

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

मथुरा

55,300 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

क्या हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम?

आपको बता दें कि बुलियम मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। बाजार में हर दिन सोना चांदी लेटेस्ट रेट्स जारी होते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक अगर कीमती आभूषण के सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story