×

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी हुआ महंगा, आज आपके शहर में इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड

UP Gold Silver Price Today 30 August 2023: सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh
Published on: 29 Aug 2023 10:39 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी हुआ महंगा, आज आपके शहर में इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड
X
Lucknow Gold Silver Price Today 26 May 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 30 August 2023: प्रदेश की सर्राफा बाजार में 30 अगस्त को कीमती आभूषण सोना और चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। बुधवार को लोगों को सोना चांदी के भाव से झटका मिला है। स्थिर रहने के बाद सोना 200 से अधिक महंगा हो गया है, जबकि चांदी 200 रुपये तेज हुई है। सोना महंगा होने के बाद 60 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है। वहीं, चांदी महंगी होने के बाद 77 हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में अगर आज आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो अधिक भाव देने के लिए तैयार रहें।

लखनऊ में सोना लुढ़का

लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में तेजी आई है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 270 रुपये महंगा होने के बाद 59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये तेज होने के बाद 54,850 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले मंगलवार को शहर में 24 कैरेट 59, 550 और 22 कैरेट सोना 54,600 रुपये पर था।

चांदी भी उछली

राजधानी लखनऊ में बुधवार को चांदी के भाव भी तेजी आई है। शहर में चांदी 200 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 77,100 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी का भाव 76,900 रुपये प्रतिकिलो था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

आगरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

नोएडा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

वाराणसी

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

मथुरा

54,850 (22 कैरट)

59,820 (24 कैरट)

जानें कब जारी होते हैं नए भाव

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story