×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सोना रहा स्थिर, चांदी में आई उछाल, अब जानें अपने शहर का रेट्स

UP Gold Silver Price Today 27 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। जानिए चांदी किस भाव पर है।

Viren Singh
Published on: 26 Aug 2023 11:18 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सोना रहा स्थिर, चांदी में आई उछाल, अब जानें अपने शहर का रेट्स
X
Gold Silver Price Today 27 June 2023 (photo: social media )

UP Gold Silver Price Today 27 August 2023: यूपी में 27 अगस्त को कीमती आभूषण यानी सोना और चांदी के नए रेट्स जारी कर दिये हैं। प्रदेश में रविवार को जहां लगातार दूसरे दिन सोना स्थिर रहा तो वहीं चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी आई है। चांदी में 500 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद यह 76 हजार रुपये पार चली गई है। ऐसे में अगर कोई भी खरीदार बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहा है तो उसको आज अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं,क्योंकि सोना महंगा होने के बाद लगातार दूसरे दिन भी स्थिर रहा है, जबकि चांदी भी महंगी हुई है।

लखनऊ में सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना भी स्थिर होन के बाद 54,650 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शनिवार को सोना का यही भाव था।

चांदी में 500 रुपये घटी

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चांदी के भाव में तेजी आई है। रविवार को चांदी के भाव में 500 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद यह 76,900 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी के भाव 500 रुपये कम हुआ था और यह 76,400 रुपये किलो पर था। आपको बता दें कि जो सोना चांदी के भाव राजधानी लखनऊ में है, वही भाव प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलते हैं।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

आगरा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

नोएडा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

वाराणसी

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

मथुरा

54,650 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

जानें कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए दाम

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story