×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Gold Silver Price Today: सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के नए भाव

UP Gold Silver Price Today 29 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में हल्की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 50 रुपये सस्ता होने के बाद 59,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 28 Aug 2023 10:58 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के नए भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 29 August 2023: उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश में सोना जहां सस्ता हुआ तो वहीं चांदी स्थिर रही है। सूबे में सोने के भाव में हल्की गिरावट आई और यह 50 रुपये 10 ग्राम लुढ़का है, जिसके बाद सोना 59 हजार रुपये पार कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में सोना लुढ़का

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में हल्की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 50 रुपये सस्ता होने के बाद 59,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना भी 50 रुपए सस्ता होने के बाद 54,600 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट 59,600 और 22 कैरेट सोना 54,650 रुपये पर था।

चांदी रही स्थिर

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चांदी स्थिर है। जिसके बाद यह 76,900 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले सोमवार को भी चांदी इसी भाव पर स्थिर रही और यह 76,900 रुपए प्रति किलो पर कारोबार किया।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

आगरा

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

नोएडा

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

वाराणसी

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

मथुरा

54,600 (22 कैरट)

59,550 (24 कैरट)

जानें कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए दाम

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story