×

UP Gold Silver Price Today: सोना ने पहली बार लगाई 61 हजार की छलांग, चांदी 74000 पार

UP Gold Silver Price Today: IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता का सोने की भाव में बढ़ोतरी पर कहना है कि शेयर बाजार में चल रहे उतार चढ़ाव की वजह से सोना को समर्थन मिल रहा है। जानिए आज क्या है यूपी में गोल्ड सिल्वर के नए रेट्स?

Viren Singh
Published on: 6 April 2023 7:05 AM GMT (Updated on: 6 April 2023 4:54 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today:  सोना ने पहली बार लगाई 61 हजार की छलांग, चांदी 74000 पार
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 06 April 2023: शादी सीजन शुरू होने से पहले कीमती आभूषण के दाम लोगों को रुलाने पर मजबूर कर दिया है। बीते कई दिनों लगातार इसमें हो रही बढ़ोतरी ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। ऐसे में अगर फिर भी बाजार से कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहा हैं तो सर्राफा बाजार जाते वक्त जेब अपनी मजबूत करके जाएं, क्योंकि यूपी में सोना चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 06 अप्रैल, 2023 को यूपी में सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश में सोने के भाव में 1 हजार रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी 2 हजार रुपये से अधिक दाम बढ़े हैं। इस वृद्धि पर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में मंदी की आशंका की वजह से निवेशक निवेश के लिए सोना को चुन रहे हैं, जिस वजह से इसके भाव में जोरदार तेजी आई है।

10 ग्राम सोने का भाव पहुंचा हाई लेवल पर

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में इजाफा हुआ है। 24 कैरेट सोना 1030 रुपये महंगा होकर 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 950 रुयए महंगा होकर 56,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह दाम अब तक का सोने का सबसे उच्चतम स्तर है। अक्टूबर 2022 में सोना करीब 50,000 रुपए प्रति दस ग्राम था। इससे पहले बुधवार को शहर में सोना 660 रुपए महंगा होकर 60,480 रुपये था। 22 कैरेट सोना 600 रुपये बढ़कर 55,450 रुपए पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में 999 शुद्धता चांदी के भाव में 2490 रुपये प्रति किलो इजाफा हुआ है। इसके बाद शहर में चांदी का भाव 77,090 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। जोकि इसका भी अब तक उच्चमत स्तर है। इससे पहले शहर में बुधवार को चांदी का भाव 74,522 रुपए पर पहुंच गई है, तब इसका 31 महीने का उच्च स्तर था। आपको बात दें कि बीते दो दिन से शहर में चादी के भाव में 2 हजार रुपए से अधिक वृद्धि हुई है।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,400 (22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

आगरा

56,400(22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

नोएडा

56,400 (22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,400 (22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

वाराणसी

56,400 (22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

मथुरा

56,400 (22 कैरट)

61,150 (24 कैरट)

बाजार विशेषज्ञ ने बताई दाम बढ़ने की वजह

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता का सोने की भाव में बढ़ोतरी पर कहना है कि शेयर बाजार में चल रहे उतार चढ़ाव की वजह से सोना को समर्थन मिल रहा है। इस सपोर्ट की वजह से 2023 के आखिर तक गोल्ड 65 हजार रुपए तक हो सकता है।

सोने लेते वक्त इन बातों को रखें ख्याल

बुलियन मार्केट में सोना चांदी को जो रेट्स जारी होते हैं, वह सांकेतिक भाव होते हैं। इसमें GST और अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं एड होता है। इसके सही भाव पता करने के लिए आपको सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना लेते वक्त इस बात का ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क वाला हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। वहीं. घर बैठे भी सोने के भाव की जानकारी की सुविधा मिलती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story