UP Gold Silver Price Today: शादी सीजन शुरू होने से पहले UP वालों को झटका…सोना चांदी फिर हुआ महंगा

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 660 रुपए महंगा होकर 60,480 रुपये पर पहुंच गया है। जानिए 22 कैरेट का भाव अब क्या है?

Viren Singh
Published on: 5 April 2023 5:30 AM GMT (Updated on: 4 April 2023 8:43 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today: शादी सीजन शुरू होने से पहले UP वालों को झटका…सोना चांदी फिर हुआ महंगा
X
Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 05 April 2023: बीते कई दिनों बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे में यूपी वालों को एक बार फिर कीमती आभूषण से झटका मिला है। यूपी सर्राफा बाजार में 05 अप्रैल, 2023 को सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते तीसरे दिन बुधवार को प्रदेश में सोना चांदी के भाव में तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को इसके भाव में गिरावट देखी गई थी। बुधवार को सूबे में सोना 660 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है,जबकि 600 रुपये प्रतिकिलो बढ़ गई है। एक बार फिर से देश में शादियां का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में कीमती आभूषण में तेजी लोगों के लिए चिंता का विषय है।

लखनऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav Kya Hai)

लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 660 रुपए महंगा होकर 60,480 रुपये पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 600 रुपये बढ़कर 55,450 रुपए पर हो गया है। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में सोने के भाव में तेजी आई थी। शहर में 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट 54,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Lucknow Me Chandi Ka Bhav Kya Hai)

मंगलवार को गिरावट होने के बाद बुधवार को लखनऊ में चांदी के भाव में तेजी आई है। शहर में आज 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 600 रुपए की तेजी आई है। इसके बाद चांदी का भाव 74,600 रुपये प्रतिकिलो पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी के भाव में चांदी 500 रुपए की गिरावट आई थी और 74 हजार रुपये प्रतिकिलो थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

आगरा

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

नोएडा

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

वाराणसी

55450 (22 कैरट)

60480 (24 कैरट)

मथुरा

55450 (22 कैरट)

60480 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त इन बातों को रखें ख्याल

बुलियन मार्केट में सोना चांदी को जो रेट्स जारी होते हैं, वह सांकेतिक भाव होते हैं। इसमें GST और अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं एड होता है। इसके सही भाव पता करने के लिए आपको सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। इसके अलावा सोना लेते वक्त इस बात का ध्यान में रखें कि सोना हॉलमार्क वाला हो। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। वहीं. घर बैठे भी सोने के भाव की जानकारी की सुविधा मिलती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना

Viren Singh

Viren Singh

Next Story