×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ महंगा तो चांदी रही स्थिर, जानिए अपने शहर का रेट्स

UP Gold Silver Price Today: बुधवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाले दोनों सोने के भाव में इजाफा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा होकर 62 हजार पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 10 May 2023 7:56 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ महंगा तो चांदी रही स्थिर, जानिए अपने शहर का रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 10 MAY 2023: अगर आप यूपी से हैं और घर में शादी के लिए सोना-चांदी को खरीदने जा रहा है तो सबसे पहले इसके दाम पता करें। कहीं ऐसा न हो कि बाजार जाएं और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ जाए। यूपी सर्राफा बाजार में बीत कई दिनों से सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इस दौर के बीच यूपी सर्राफा बाजार में 10 मई, 2023 को सोना चांदी के नए दाम जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन प्रदेश में जहां सोना महंगा हुआ है तो वहीं चादी के भाव स्थिर रहे हैं। सोना महंगा होने के बाद 62 हजार पर चल रहा है, जबकि चांदी स्थिर होने पर 78 हजार के पार ट्रेंड कर रही है।

ऐसे अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे है तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, न्यूजट्रैक में सोना चांदी के भाव की जानकारी ले सकते हैं। यहां पर बुधवार को सोना चांदी के भाव जारी कर दिये हैं।

लखनऊ में सोने के भाव (Gold Rate in Lucknow)

बुधवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाले दोनों सोने के भाव में इजाफा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा होकर 62 हजार पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 56,850 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में सोना महंगा हुआ था। 24 कैरेट सोना 61,900 रुपये पर तो 22 कैरेट सोना 56,750 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Silver Rate in Lucknow)

एक ओर लखनऊ में सोना महंगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। शहर में बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 78,100 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले यह मंगलवार भी 78,100 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

आगरा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

नोएडा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,850 (22 कैरट)

62,800 (24 कैरट)

वाराणसी

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

मथुरा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने और चांदी के भाव जारी किये जाते हैं। यह भाव सांकेतिक होते हैं, क्योंकि इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से सोने चांदी के भाव जारी किये जाते हैं। इसके भाव पूरे देश में मान्य होते हैं। हालांकि ग्राहक को सोना चांदी के सही रेट के लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

ग्राहक सोने के भाव को फोन से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना व चांदी के लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story