×

UP Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी 400 रुपये हुई सस्ती, जानिए अपने शहर नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोना-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं, जो कि सांकेतिक होते हैं। इसके सही भाव की जानकारी के लिए खरीदार को अपने शहर के नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh
Published on: 12 May 2023 6:39 AM GMT (Updated on: 11 May 2023 5:09 PM GMT)
UP Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी 400 रुपये हुई सस्ती, जानिए अपने शहर नए रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today 27 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 12 MAY 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 12 मई, 2023 को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए दाम जारी हो गये हैं। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रदेश में सोना और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। एक ओर यूपी में जहां सोने के भाव स्थिर रहे हैं तो दूसरी ओर चांदी के भाव में गिरावट आई है। सूबे में चांदी 400 रुपये सस्ती हुई है। इसके बाद यह 77 हजार के करीब आई गई है। वहीं, सोना 62 हजार पर ट्रेंड कर रहा है। अगर आप सोना व चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज चांदी के भाव आपको राहत मिलेगी, जबकि सोना के लिए अभी भी अधिक दाम चुकता करने पड़ेंगे। बाजार जाने से पहले आप न्यूजट्रैक पर कीमती आभूषण के भाव जानकारी ले सकते हैं।

लखनऊ में सोने के भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ में सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 62,280 रुपये 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को यहां 24 कैरेट वाला सोना 280 रुपये महंगा होकर 62,280 रुपये 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये बढ़कर 57,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया था।

लखनऊ में चांदी हुई सस्ती

लखनऊ में लगातार दूसरे दिन लोगों को चांदी के भाव से राहत मिली है। शुक्रवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 400 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 77,600 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को भी लखनऊ में चांदी के भाव टूटे थे। तब चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 78 हजार रुपये प्रति किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

आगरा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

नोएडा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

वाराणसी

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

मथुरा

57,100 (22 कैरट)

62,280 (24 कैरट)

सोने लेते वक्त दें इन बातों का ध्यान, फोन से जानें रेट्स

सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोना-चांदी के भाव जारी किए जाते हैं, जो कि सांकेतिक होते हैं। यह भाव GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स से पहले के होते हैं। देश में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से सोने चांदी के भाव जारी किये जाते हैं और यह पूरे देश में सर्वमान्य होते हैं। अगर ग्राहकों सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसे अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं आभूषण खरीदार बाजार से सोने लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं। वहीं, लोग 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story