×

UP Gold Silver Price Today: गोल्ड सिल्वर की नई कीमतें हुईं जारी, आज 10 ग्राम सोने के लिए देने होंने इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 18 May 2023 8:35 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: गोल्ड सिल्वर की नई कीमतें हुईं जारी, आज 10 ग्राम सोने के लिए देने होंने इतने रुपये
X
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 18 May 2023: घर में शादी के लिए या फिर ऐसे ही कीमती आभूषण सोना और चांदी को सर्राफा बाजार से आज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फटाफट इसके भाव पता कर लीजिए कि आपके शहर में सोने चांदी का भाव क्या है? क्योंकि बीते एक हफ्ते से बाजार में कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव हो रहा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 18 मई,2023 को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में गुरुवार को सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। जैसे कल भाव थे, वैसे आज भी बने हुए हैं।

लखनऊ में आज सोना का भाव

GoodReturns के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है तो वहीं 22 कैरेट सोना 56,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को भी शहर में सोना इसी भाव पर कारोबार किया था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में सोने के साथ साथ चांदी के भाव भी स्थिर है। गुरुवार को शहर में चांदी का भाव 74,600 रुपये प्रतिकिलो है,जबकि बुधवार को भी यही दाम था।

अन्य शहर में सोने के भाव

कानपुर

56,450 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

आगरा

56,450 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

नोएडा

56,450 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,4500 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

वाराणसी

56,450 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

मथुरा

56,450 (22 कैरट)

61,750 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

सोना चांदी के भाव लोग घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आरको अपने फोन से एक मिस्ड कॉल देने होगा। अगर आप 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानना चाहते हैं तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे। इसके अलावा जानकारी www.ibja.co या ibjarates.com से भी पता कर सकते हैं।

ऐसे जाने आपको सोना असली है या फिर नकली

सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना व चांदी के भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना चांदी के सटीक भाव का पता लगाने के लिए ग्राहक को अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से जानकारी हालिस करनी होगी। वहीं, सर्राफा मार्केट में सोना खरीदते वक्त कुछ सावधानी बरतें, जैसे हॉलमार्क और कैरेट जरूर देखें। बाजार में हर कैरेट सोने का भाव अगल अगल होता है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। इसके अलावा बीआईएस केयर एप से भी सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story