×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Gold Silver Price Today: सोना 370 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 700 रुपये टूटी, जानें अब क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट सोना 310 रुपये कम होकर 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 23 April 2023 6:30 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना 370 रुपये हुआ सस्ता, चांदी 700 रुपये टूटी, जानें अब क्या है 10 ग्राम सोने का भाव
X
UP Gold Silver Price Today 16 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 23 April 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा मार्केट में 23 अप्रैल, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। यूपी में रविवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट सोने की तुलना में चांदी में अधिक हुई है। प्रदेश में सोना 300 रुपए अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 700 रुपये सस्ती हुई है। कीमती आभूष के दाम में गिरावट उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो शादी के लिए सोना चांदी खरीदने की योजना बना रहा है। ऐसे में आज का दिन इन लोगों के लिए सबसे मुफीद है।

लखनऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sona Ka Bhav)

राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट सोना 310 रुपये कम होकर 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शहर दोनों कैरेट सोने के भाव में तेजी थी। शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Lucknow Me Chandi ka Bhav)

राजधानी लखनऊ में रविवार को चांदी के भाव से भी लोगों को काफी राहत मिली है। रविवार शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 700 रुपये प्रति किलो टूटा है। इसके बाद चांदी का भाव 76,900 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। शनिवार शहर में चांदी के भाव में तेजी थी। तब चांदी 77,600 रुपये 1 किलो पर कारोबार कर रही थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55, 900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

आगरा

55,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

नोएडा

55,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

वाराणसी

55,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

मथुरा

55,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जाने सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के सोना चांदी के भाव घर बैठे भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नबंर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही आपके फोन पर सोना चांदी के ताजा भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story