×

UP Vegetable Price Today: किचिन में जारी है महंगाई का तड़का, टमाटर खा रहा भाव, हरी सब्जियां भी सातवें आसमान पर

UP Vegetable Price Today 24 July 2023: सब्जी के एक व्यापारी ने कहा कि टमाटर सहित कई हरी सब्जियां इस वक्त जिले व राज्यों से बाहर से आ रही हैं, जिस वजह से इसके भाव बढ़े हुए हैं, लेकिन बाजार में अदरक, लहसुन और प्याज जैसे कुछ आइटमों में कीमतों क्यों आग लगी हुई है, यह समझ से परे है।

Viren Singh
Published on: 24 July 2023 5:32 AM GMT
UP Vegetable Price Today: किचिन में जारी है महंगाई का तड़का, टमाटर खा रहा भाव, हरी सब्जियां भी सातवें आसमान पर
X
UP Vegetable Price Today: (सोशल मी़डिया)

UP Vegetable Price Today 24 July 2023: पपली लाइव का एक गाना है...“सखी सैंया खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है”। यह गाना आज की महंगाई का मार झेल रहे लोगों पर एक दम सटीक बैठता है। आज लोग कमा तो खूब रहे हैं, लेकिन टमाटर व हरी सब्जियों सहित बाजार में कई चीजों के बढ़े भाव ने लोगों बेहाल कर रखा है। बीते एक महीने से बाजार में टमाटर, अदरक, लहसून व कई सब्जियों के भाव 100 रुपये पार रहने से लोगों का आर्थिक बजट बिगड़ गया है। किचिन से तो लगभग यह सब्जियां बाहर हो गई गई हैं। जून आखिरी दिनों से यह सब्जियां मौजूदा समय करीब दो से तीन गुना महंगी बिक रही हैं। यूपी की सब्जी मंडी में आज भी स्थिति वैसे ही बनी हुई, टमाटर 150 रुपये लेकर 160 रुपये तक बिक रहा है। मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू, तरोई, भिंडी व आलू भी महंगे बिक रहे हैं।

यूपी की सब्जी मंडियों में टमाटर व हरी सब्जी के दाम

ऐसे अगर आप बाजार से सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके ताजा भाव की जानकारी ले लें कि आज शहर की नजदीकी मंडी में टमाटर सहित कई तरह की सब्जियों का क्या रेट चल रहा है? तो आइये आपको बताते हैं, प्रदेश की कुछ प्रमुख मंडियों में सब्जी का आज क्या भाव है?

लखनऊ में सब्जियों का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किग्रा/पीसी ₹ 95 ₹ 109 - 121 ₹ 114 - 157

करेला किलो/पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 23 ₹ 26 - 29 ₹ 28 - 38

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

गाजर किलो/पीसी ₹ 45 ₹ 52 - 57 ₹ 54 - 74

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

क्लस्टर बीन्स किलोग्राम / पीसी ₹ 41 ₹ 47 - 52 ₹ 49 - 68

बैंगन किलोग्राम / पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

लहसुन किलो/पीसी ₹ 135 ₹ 155 - 171 ₹ 162 - 223 ₹

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 152 ₹ 175 - 193 ₹ 182 - 251

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 80 ₹ 92 - 102 ₹ 96 - 132

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 84 ₹ 97 - 107 ₹ 101 - 139

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 49 ₹ 56 - 62 ₹ 59 - 81

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 74 ₹ 85 - 94 ₹ 89 - 122

भिंडी किलोग्राम/पीसी ₹ 40 ₹ 46 - 51 ₹ 48 - 66

आलू किलो/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

कद्दू किलो/पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

तुरई किलो/पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

पालक किलो/पीसी ₹ 10 ₹ 12 - 13 ₹ 12 - 17

टमाटर किलो/पीसी ₹ 88 ₹ 101 - 112 ₹ 106 - 145 ₹

कानपुर में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किलोग्राम/पीसी ₹ 70 ₹ 81 - 89 ₹ 84 - 116

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 47 ₹ 54 - 60 ₹ 56 - 78

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

बैंगन किग्रा/पीसी ₹ 22 ₹ 25 - 28 ₹ 26 - 36

लहसुन किलो/पीसी ₹ 148 ₹ 170 - 188 ₹ 178 - 244

अदरक किलो/पीसी ₹ 160 ₹ 184 - 203 ₹ 192 - 264

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 87 ₹ 100 - 110 ₹ 104 - 144

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 76 ₹ 87 - 97 ₹ 91 - 125

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 52 ₹ 60 - 66 ₹ 62 - 86

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 92 ₹ 106 - 117 ₹ 110 - 152

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 45 ₹ 52 - 57 ₹ 54 - 74

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

आलू किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

कद्दू किलो/पीसी ₹ 18 ₹ 21 - 23 ₹ 22 - 30

टमाटर किलो/पीसी ₹ 91 ₹ 105 - 116 ₹ 109 – 150

अदरक, लहसुन व प्याज के क्यों बढ़े भाव?

लखनऊ की दुग्गा सब्जी के एक व्यापारी ने कहा कि टमाटर सहित कई हरी सब्जी इस वक्त जिले व राज्यों से बाहर से आ रही है, जिस वजह से इसके भाव बढ़े हुए हैं, बाजार में अदरक, लहसुन और प्याज जैसे कुछ आइटमों में कीमतों क्यों आग लगी हुई है। यह समझ से परे है। मंडी में लहसुन 160 रुपये प्रति किग्रा, अदरक 200 रुपये प्रति किग्रा और प्याज 30 रुपये प्रति किग्रा थोक में बिक रहा है, जबकि खुदरा में यह भाव और बढ़ जाता है। वहीं, खुदरा में टमाटर 160 रुपये, आलू 25 रुपये किलो, मिर्च 20 रुपए की 100 ग्राम, भिंडी और तरोई 30 रुपए किलो बिक रही है। यही वजह है कि घरों की रसोई, रेस्तरां और होटलों के सलाद से टमाटर गायब हो गए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story