×

Walmart में है कई देशों की आबादी से ज्यादा कर्मचारी, जानें INDIA की किस कंपनी में हैं सबसे ज्यादा एम्प्लॉयी

Business News: अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट में दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। जिनकी संख्या 21 लाख हैं।

Archana Pandey
Published on: 23 July 2023 12:06 PM GMT
Walmart में है कई देशों की आबादी से ज्यादा कर्मचारी, जानें INDIA की किस कंपनी में हैं सबसे ज्यादा एम्प्लॉयी
X

Business News: वॉलमार्ट, अमेरिका की इस दिग्गज रिटेल कंपनी में दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। वॉलमार्ट में 21 लाख कर्मचारी काम करते हैं। ये संख्या कई देशों की जनसंख्या के बराबर है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।

रेवेन्यू के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी

सैम वॉल्टन ने साल 1962 में वॉलमार्ट की स्थापना की थी। डिस्काउंट कल्चर पर आधारित इस कंपनी का बिजनेस मंदी के दौरान भी इसका स्टॉक हमेशा तेजी में रहता है। इसलिए यह कंपनी रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी है। इसके चलते ही वॉल्टन परिवार को दुनिया का सबसे अमीर परिवार कहा जाता है।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों की लिस्ट में वॉलमार्ट, अमेजन, फॉक्सकॉन, एक्सेंचर, फॉक्सवैगन, टाटा कंसल्टेंसी, डॉयचे पोस्ट, बीवाईडी, फेडएक्स और यूनाइटेड पार्सल सर्विस जैसr कंपनियों का नाम शामिल है।

अमेजन में काम करते हैं 15.41 लाख कर्मचारी

अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस कंपनी में 15 लाख 41 हजार कर्मचारी काम करते हैं। तीसरे नंबर पर ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन का नाम है। इसमें 8,26,608 कर्मचारी काम करते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर आयरलैंड की कंपनी एक्सेंचर है। इसमें 7,32,000 कर्मचारी है। पांचवे नंबर पर जर्मनी की ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन में 6,76,915 कर्मचारी काम करते हैं।

भारत में इस कंपनी में सबसे ज्यादा कर्मचारी

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स इस लिस्ट में छठे नंबर भारत की एक कंपनी का नाम शामिल है। इस कंपनी का नाम है आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)। पूरी दुनिया में इस कंपनी में 6,16,171 कर्मचारी काम करते हैं। यानि भारत में ये कंपनी सबसे ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी दिए हुए है। वहीं, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस है। जिसमें 3 लाख कर्मचारी काम करते हैं और यह वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स लिस्ट में 54वें स्थान पर है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story