बाराबंकी में आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश शुरू करवा दी है। डूबने वालों में एक महिला और चार पुरूष शामिल हैं। हालांकि एक महिला के शव को बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक बाकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं।