UP Sanskrit Board Result 2023: अब्बू ने साहेबजादे पर जताया भरोसा तो उसने संस्कृत बोर्ड से कर दिया यूपी टॉप

UP Sanskrit Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा नौ) से उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) स्तर तक की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। 10वीं में 90.28 फीसदी और 12वीं में 89.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Hariom Dwivedi
Published on: 4 May 2023 5:17 PM GMT (Updated on: 4 May 2023 5:17 PM GMT)
UP Sanskrit Board Result 2023: अब्बू ने साहेबजादे पर जताया भरोसा तो उसने संस्कृत बोर्ड से कर दिया यूपी टॉप
X
संस्कृत बोर्ड के 12वीं में इरफान ने टॉप किया है।

UP Sanskrit Board Result 2023: चंदौली का इरफान संस्कृत पढ़ना चाहता था। पिता सलाउद्दीन से मनुहार की। पिता ने समझाया कि साहेबजादे (बेटा) कुछ और पढ़ लो। लेकिन इरफान जिद पर अड़ गया। कहा कि उसे संस्कृत ही पढ़नी है। आखिरकार, सलाउद्दीन को कहना ही पड़ा कि जाओ बेटा जी लो अपनी जिंदगी...। इसके बाद इरफान ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि आज प्रदेश भर में उसकी काबिलियत की चर्चा हो रही है। संस्कृत बोर्ड से 12वीं में उसने यूपी टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा नौ) से उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) स्तर तक की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। 10वीं में 90.28 फीसदी और 12वीं में 89.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार 12वीं के रिजल्ट में कुछ बेहद खास रहा। लोगों ने जब टॉपर्स लिस्ट देखी तो चौंक गये। 12वीं में इस बार किसी शुक्ला, तिवारी, अवस्थी और बाजपेई सरनेम वाले छात्र ने नहीं बल्कि एक मुस्लिम युवक इरफान ने टॉप किया है। संस्कृत पढ़ने के लिए उसने न केवल पिता को मनाया बल्कि इंटरमीडिएट में शीर्ष स्थान भी हासिल कर वाहवाही लूटी।

बेटे की जिद के आगे झुके पिता

चंदौली जिले के इरफान के पिता सलाउद्दीन खेतिहर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि इरफान संस्कृत पढ़ना चाहता था। पहली बार जब उसने संस्कृत पढ़ने की जिद की तो मुझे समझ नहीं आया कि क्या कहूं। मना किया पर वह नहीं माना। आखिरकार बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा। मुझे लगा कि वह जो पढ़ना चाहता है उसे पढ़ने दिया जाये। वैसे भी अब संस्कृत बोर्ड में संस्कृत के साथ अन्य विषय भी पढ़ाये जाते हैं।

इरफान की लिखावट के प्रधानाचार्य भी मुरीद

श्री संपूर्णानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जयश्याम त्रिपाठी ने बताया कि वह इरफान की प्रतिभा के मुरीद हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह परिषदीय स्कूल में पढ़ता था, लेकिन 9वीं कक्षा से उसने यहां एडमिशन लिया था। पढ़ने में उसका बहुत मन लगता है। खासकर उसकी लिखावट तो सबसे बढ़िया है। वह अलग से ही मोतियों की सरीखी है।

12वीं के टॉपर

इरफान (चंदौली)- 82.71 फीसदी
शिवदयाल (बलिया)- 80.57 फीसदी
विकाय यादव (प्रतापगढ़)- 80.35 फीसदी
जागृति राय (वाराणसी)- 80 फीसदी
अजय कुमार (बलिया)- 79.78 फीसदी

10वीं में टॉपर

आदित्य (बलिया)- 92.50 फीसदी
अभिषेक पांडेय (अयोध्या)- 91.92 फीसदी
अंशुमान पांडेय (अयोध्या)- 91.71 फीसदी
आदित्यराज (मऊ)- 91.57 फीसदी
शिवकुमार गुप्ता (बलिया)- 90.71 फीसदी

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story