×

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर 939 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, दिया जाएगा गैलेंट्री अवार्ड

Republic Day 2022: भारत का संविधान लागू होने के 72 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस विशेष उत्सव पर कुल 939 पुलिस कर्मियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 25 Jan 2022 7:52 AM GMT (Updated on: 25 Jan 2022 7:53 AM GMT)
Republic Day 2022 red fort
X

गणतंत्र दिवस (फोटो-सोशल मीडिया)

Republic Day 2022: 26 जनवरी 2022 को भारत का संविधान लागू होने के 72 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस विशेष उत्सव का भारतीयों के लिए बेहद महत्व है, हम इस दिन को देश के उन सभी वीर योद्धाओं के नाम समर्पित करते हैं जिनकी बदौलत हमें अपना खुद का संविधान प्राप्त हुआ, जिनकी बदौलत हम आज आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं।

दिल्ली स्थित लाल किले पर इस विशेष अवसर से जुड़ी तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही विशिष्ट लोगों के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी मुस्तैदी से तैनात की गई है। आपको बता दें कि प्रत्येक 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारे भारत देश के राष्ट्रपति दिल्ली स्थित लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं।

939 पुलिस कर्मियों को सम्मान

इसी के साथ ही इस अवसर पर कई पुरस्कारों का भी वितरण किया जाता है, जिसमें सर्वाधिक चर्चा पुलिस विभाग के कर्मियों को मिलने वाले पुरस्कार की होती है। इस बार भी साल 2022 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 939 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है, जिन्हें आगामी 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कारों की इस सूची में 189 पुलिस कर्मियों को मिलने वाले गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry Medal) के अतिरिक्त विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक भी शामिल हैं।

निम्नलिखित सूचिवार जानें कितने पुलिसकर्मियों को प्राप्त होगा कौनसा पदक-

1. कुल 189 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक (Police Gallantry Medal) प्रदान किया जाएगा।

2. कुल 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President's Medal for Distinguished Service) प्रदान किया जाएगा।

3. कुल 662 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (Police Medal for Meritorious Service) प्रदान किया जाएगा।

वीरता पदक के लिए चयनित कुल 189 पुलिसकर्मियों में से जम्मू-कश्मीर में तैनात कुल 134 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story