×

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 35 नए मामले, सकते में स्वास्थ्य महकमा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य सरकार का सरकारी महकमा सकते में है। हालांकि, ये रिपोर्ट कल की है। जिसमें 20 मरीजों के ठीक होने की भी जानकारी दी गई है।

aman
By aman
Published on: 25 Nov 2021 3:04 AM GMT (Updated on: 25 Nov 2021 3:25 AM GMT)
राजधानी दिल्ली में कोरोना के 35 नए मामले, सकते में स्वास्थ्य महकमा
X

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य सरकार का सरकारी महकमा सकते में है। हालांकि, ये रिपोर्ट कल की है। जिसमें 20 मरीजों के ठीक होने की भी जानकारी दी गई है। दिल्ली में वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की संख्या 311 है। जबकि, रिकवरी हुए मामलों की संख्या 14,15,348 के करीब रही है।

देश में कोरोना को लेकर बहुत बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, कल जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए,जो कि 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं, इस दौरान 236 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12,202 लोग स्वस्थ भी हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,13,584 है, जो 536 दिनों बाद सबसे कम रही। वहीं, देश में अब तक कोरोना के कुल 3,45,26,480 मामले आ चुके हैं। इनमें कुल 3,39,46,749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,66,147 हो गई है।

वहीं, केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,698 नए एक्टिव केस सामने आए। जिनमें 75 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 7,515 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 37,675 हो गई है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story