×

मोदी मंत्रिमंडल के नाम फाइनल, ये 43 नेता आज लेंगे शपथ, देखें लिस्ट

आज शाम 6 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें 43 नेता शपथ लेंगे। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी नाम शामिल हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootNewstrack Network
Published on: 7 July 2021 10:50 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 11:19 AM GMT)
मोदी मंत्रिमंडल के नाम फाइनल, ये 43 नेता आज लेंगे शपथ, देखें लिस्ट
X

नेताओं  से बात करते पीएम नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया

दिल्ली: आज शाम 6 बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें 43 नेता शपथ लेंगे। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी नाम शामिल हैं। जिन नए सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल रही हैं उसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी से अपना दल एस की अध्यक्ष और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल, बिहार से रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, शोभा कंरदलाजे हैं। नए मंत्रिमंडल में यूपी का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है यूपी से 7 सांसद केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं, गुजरात से 5 और महाराष्ट्र से 4 मंत्री बनेंगे।

आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को प्रमोशन मिलेगा। जिनमें वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल मंत्री किरेन रिजिजू, आरपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। पीएम मोदी बैठक कर सभी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की थी जिसके बाद इन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड काफी सही पाया है। जिसके बाद इनका कद अब बढ़ने जा रहा है।

देखें मोदी मंत्रिमंडल की लिस्ट


अब तक 11 मंत्रियों की हुई छुट्टी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी

महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी

उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा

श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार

शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे

बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी, रतन लाल कटारिया

थावरचंद गहलोत, मंगलवार को इस्तीफा दिये थे।

कैबिनेट विस्तार से पहले झटका

वहीं, कैबिनेट विस्तार से पहले पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है, विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पश्चिम बंगाल के भाजयुमो अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।


विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान, फाइल, सोशल मीडिया



Rahul Singh Rajpoot

Rahul Singh Rajpoot

Next Story