×

75वीं स्वतंत्रता दिवस : विदेश में फहराया जाएगा सबसे बड़ा तिरंगा

15 अगस्त को विदेश में फहराया जाएगा सबसे बड़ा तिरंगा...

Anshul Thakur
Written By Anshul ThakurPublished By Ragini Sinha
Published on: 12 Aug 2021 1:59 PM GMT
Independent day latest news
X

 विदेश में फहराया जाएगा सबसे बड़ा तिरंगा (social media)

15 अगस्त को भारत देश अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी जश्न मनाया जाएगा। अमेरिका (America) के टाइम्स स्क्वायर (Times Squre) पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। 15 अगस्त को आजादी की 75वीं सालगिरह पर यूएस (United States) में भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा तिरंगा फहराने जा रहा है (Largest Tiranga)। 25 फीट के खंभे पर न्यूयॉर्क में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल (Dheeraj Jaiswal) इस ध्वज को फहराएंगे।

तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा

इसी के साथ ही एंपायर स्टेट की बिल्डिंग (Empire Estate Building) को भी तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा। 15 अगस्त के दिन भारतीय झंडे का बिल बोर्ड दिन भर देश डिस्प्ले किया जाएगा। यही नहीं अमेरिकी अधिकारी और भारतीय समुदाय के कई लोग हडसन नदी पर एक क्रूज सेलिब्रेशन भी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि FIA की ओर से बीते साल पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था।

भारतीयों में समुदायों के बीच एकजुटता लाने का अच्छा प्रयास

15 अगस्त के दिन अमेरिका स्पोर्ट आइकन 12 साल के भारतीय अभिमन्यु मिश्रा (Abhimanyu Mishra) और 17 साल के समीर बनर्जी (Samer Banerjee) को सम्मानित भी किया जाएगा। बता दें कि अभिमन्यु मिश्रा चैस के इतिहास में अब तक की सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर है। वहीं, समीर ने पिछले महीने विंबलडन वॉइस सिंगल्स जीता था। इस सम्मान समारोह में आर्टिस्ट जोनिता गांधी और मिकी सिंह शरीक होंगे। बताया जा रहा है कि आजादी के 75 साल के जश्न पर फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन की ओर से अमेरिका में भारतीयों को जोड़ने के लिए एक कैंपेन लांच कर रहा है। यह सभी भारतीयों में समुदायों के बीच एकजुटता लाने का एक अच्छा प्रयास है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story