TRENDING TAGS :
75th Independence Day : यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है- PM मोदी
75th Independence Day Live Updates: देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया।
75th Independence Day Live Updates: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट से लालकिले पर तिरंगा फहराया। पहली बार लाल किले पर पुष्ष वर्षा हुई।
Live Updates
- 15 Aug 2021 8:47 AM IST
PM Modi: ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलपिंक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं.
- 15 Aug 2021 8:46 AM IST
PM Modi: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक और विशेष बात है। इसमें स्पोर्ट्स को Extracurricular की जगह मेनस्ट्रीम पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्यम हैं, उनमें एक स्पोर्ट्स भी है.
- 15 Aug 2021 8:44 AM IST
PM Modi: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक और विशेष बात है। इसमें स्पोर्ट्स को Extracurricular की जगह मेनस्ट्रीम पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है। जीवन को आगे बढ़ाने में जो भी प्रभावी माध्यम हैं, उनमें एक स्पोर्ट्स भी है.
- 15 Aug 2021 8:43 AM IST
PM Modi: जब गरीब के बेटी, गरीब का बेटा मातृभाषा में पढ़कर प्रोफेशनल्स बनेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गरीबी के खिलाफ लड़ाई का मैं साधन मानता हूं.
- 15 Aug 2021 8:41 AM IST
PM Modi: आज देश के पास 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली नई ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ भी है.
- 15 Aug 2021 8:38 AM IST
PM Modi: मैं आज आह्वान कर रहा हूं, केंद्र हो या राज्य सभी के विभागों से, सभी सरकारी कार्यालयों से। अपने यहां नियमों-प्रक्रियाओं की समीक्षा का अभियान चलाइए। हर वो नियम, हर वो प्रक्रिया जो देश के लोगों के सामने बाधा बनकर, बोझ बनकर, खड़ी हुई है, उसे हमें दूर करना ही होगा.
- 15 Aug 2021 8:37 AM IST
PM Modi: देश के सैंकड़ों पुराने कानूनों को खत्म किया गया. कोरोना काल में भी 15 हजार से ज्यादा अनुपालनों को खत्म किया. 200 साल पहले से एक कानून चला आ रहा था, इसकी वजह से देश के नागरिक को मैपिंग (नक्शा) बनाने की स्वतंत्रता नहीं थी. इसके लिए सरकार से इजाजत लेनी होती थी. ऐसे कानूनों का बोझ लेकर चलना ठीक नहीं था. ऐसे बेवजह वाले कानूनों को खत्म किया गया.
- 15 Aug 2021 8:37 AM IST
PM Modi: Reforms को लागू करने के लिए Good औऱ Smart Governance चाहिए। आज दुनिया इस बात की भी साक्षी है कि कैसे भारत अपने यहां गवर्नेंस का नया अध्याय लिख रहा है.
- 15 Aug 2021 8:36 AM IST
PM Modi: हमने देखा है, कोरोना काल में ही हजारों नए स्टार्ट-अप्स बने हैं, सफलता से काम कर रहे हैं। कल के स्टार्ट-अप्स, आज के Unicorn बन रहे हैं। इनकी मार्केट वैल्यू हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच रही है.
- 15 Aug 2021 8:35 AM IST
PM Modi: देश के सभी मैन्यूफैक्चर्स को भी ये समझना होगा- आप जो Product बाहर भेजते हैं वो आपकी कंपनी में बनाया हुआ सिर्फ एक Product नहीं होता। उसके साथ भारत की पहचान जुड़ी होती है, प्रतिष्ठा जुड़ी होती है, भारत के कोटि-कोटि लोगों का विश्वास जुड़ा होता है.