×

75th Independence Day : यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है- PM मोदी

75th Independence Day Live Updates: देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 15 Aug 2021 7:08 AM IST (Updated on: 15 Aug 2021 9:13 AM IST)

75th Independence Day Live Updates: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट से लालकिले पर तिरंगा फहराया। पहली बार लाल किले पर पुष्ष वर्षा हुई।

Live Updates

  • 15 Aug 2021 7:51 AM IST

    PM Modi: प्रगति पथ पर बढ़ रहे हमारे देश के सामने, पूरी मानवजाति के सामने कोरोना का यह कालखंड बड़ी चुनौती के रूप में आया है। भारतवासियों ने संयम और धैर्य के साथ इस लड़ाई को लड़ा है.

  • 15 Aug 2021 7:48 AM IST

    PM Modi: प्रगति पथ पर बढ़ रहे हमारे देश के सामने, पूरी मानवजाति के सामने कोरोना का यह कालखंड बड़ी चुनौती के रूप में आया है। भारतवासियों ने संयम और धैर्य के साथ इस लड़ाई को लड़ा है.

  • 15 Aug 2021 7:45 AM IST

    PM Modi: हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा.

  • 15 Aug 2021 7:44 AM IST

    PM Modi: भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में बदलने वाले सरदार पटेल हों या भारत को भविष्य का रास्ता दिखाने वाले बाबासाहेब अम्बेडकर, देश ऐसे हर व्यक्तित्व को याद कर रहा है, देश इन सबका ऋणी है।

  • 15 Aug 2021 7:41 AM IST

    Independence Day: लाल किले पर पीएम का संबोधन शुरू, महापुरुषों को याद किया।

  • 15 Aug 2021 7:34 AM IST

    75th Independence Day Live Updates: आजादी के अृमत महोत्सव के जश्न पर लालकिले पर पहली बार एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story