×

मौसम का हाई अलर्ट: भारत में पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहर के चलते गिरेगा तापमान

Bharat Mein Thand: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक रिपोर्ट में उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अतिरिक्त आने वाले 4-5 दिनों में ठंड में भारी इजाफा हो सकता है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 18 Dec 2021 7:20 AM GMT
मौसम का हाई अलर्ट: भारत में पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहर के चलते गिरेगा तापमान
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bharat Mein Thand: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एक रिपोर्ट में उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में शीत लहर (Sheet Leher) और घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त आने वाले 4-5 दिनों में ठंड में भारी इजाफा हो सकता है, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज होने की उम्मीद नहीं है लेकिन तेज़ हवाएं जारी रहेंगी तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग कई हिस्सों में 20 दिसंबर तक भारी शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी है, जिसके चलते ठंड (Thand) में भी बढ़ोत्तरी (Thand Mein Ijafa) हो सकती है। इसके अतिरिक्त हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहेगी। शीतलहर की चेतावनी के अलावा मौसम विज्ञान विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में घने कोहरे (Dense Fog) की चेतावनी भी जारी की है।

इसके अनुरूप आने वाले कुछ दिनों में सुबह के समय पंजाब तथा उत्तर प्रदेश समेत सभी पुर्वोत्तर राज्य- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे (Kohra) छाए रहने की संभावना बनी है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

शीतलहर और घने कोहरे के अतिरिक्त इसी माह आगामी कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना (Barish Ki Sambhavna) बनी हुई है। अगले 5 दिनों की अवधि में दक्षिणी प्रायद्वीप में, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार (Barish Ke Asar) हैं।

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam)

आज सुबह की शुरुआत के साथ ही शीतलहर (Sheetlaher) ज़ोरों पर हैं, जो कि आने वाली अत्यधिक ठंड की ओर इशारा कर रही है। इस शीतलहर के अनुरूप ठंड ने पूर्ण रूप से दस्तक दे दी है। रात्रि और सुबह के समय कोहरे की पूर्ण आशंका जताई गई जी जिसका अर्थ है कि सुबह और रात के वक़्त न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने को आवश्यकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story