×

Aaj Ka Mausam: अगले 48 घंटों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने दी जानकारी

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी देते हुए विभाग ने बताया है कि दिल्ली में मानसून 15 दिन पहले दस्तक दे सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 12 Jun 2021 1:52 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बारिश (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। वहीं मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए विभाग ने बताया है कि दिल्ली में मानसून (Monsoon 2021) 15 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, आज 12 जून, 2021 मानसून को उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों और दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों में आगे की ओर बढ़ रहा है। वही आईएमडी (IMD)केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava) ने दिल्ली के मौसम (Delhi ka Mausam) के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार यह (मॉनसून) 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था।"

कहां होगी बारिश (Barish Kahan Hogi)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और ओडिशा, पूरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के बाहर देश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

विभाग ने जानकारी दी है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तटों पर बना हुआ है, जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक चिह्नित होने और अगले 3-4 दिनों के दौरान ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बारिश जारी रहने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

राज्यआज का मौसम

दिल्ली

हल्की बारिश

मुंबई

भारी बारिश

ओडिशा

हल्की बारिश

पश्चिम बंगाल

हल्की बारिश

छत्तीसगढ़

हल्की मध्यम बारिश

झारखंड

हल्की मध्यम बारिश

बिहार

हल्की मध्यम बारिश


13 जून का मौसम कैसा होगा (12 June Ka Mausam Kaisa Rahega)

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी भागों में कम दबाव के कारण, 13 से 19 जून के बीच ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश ( Bhari Barish) होने की संभावना है, जो संभवतः एक सप्ताह तक चलेगी। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम में भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, अगले 5-6 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भारी वर्षा हो सकती है। 13 जून को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भी संभावना है, जबकि 12 और 13 जून को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा खराब मौसम के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी मानसून पहुंचने की संभावना है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story