×

Aaj Ka Mausam: इन शहरों में होगी भारी बारिश, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में समुद्री हलचल तेज है। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में बीते 24 से 36 घंटों में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 8 Nov 2021 12:30 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 4:57 AM GMT)
Rain in Lucknow
X

 बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों में समुद्री हलचल तेज है। इसका असर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर दिखाई भी दे रहा है। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में बीते 24 से 36 घंटों में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग के (mausam vibhag) के अनुसार, भारत का दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाका अभी भी बादलों से ढंका हुआ है। चेन्नई, कन्याकुमारी, सेलम, मदुरै, वेल्लोर सहित अन्य शहरों के आकाश में घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन शहरों और उनसे सटे इलाकों में तेज बिजली के साथ भारी बारिश हो भी रही हैं। IMD के अनुसार, अरब सागर में बने डिप्रेशन का असर गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों, महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस डिप्रेशन के बादल को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आसमान में भी देखा जा सकता है, लेकिन इनसे बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, उत्तर भारत में ऐसा कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

08-11-2021 Mausam: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बादल छाए हुए हैं। जबकि, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में किसी प्रकार की कोई मौसमी हलचल फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। अगले 24 घंटों में दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के कई शहरों में सोमवार (08 नवंबर 2021) को भारी बारिश होगी। उत्तर-पूर्वी मानसून के इन इलाकों में बहुत सक्रिय होने की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में 10-11 नवंबर तक यही स्थितियां बनी रह सकती हैं। गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, महाराष्ट्र के विदर्भ और पूरे छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण में मौसम शुष्क रहेगा।


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल: बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन इलाकों में पश्चिमी दिशा से चलने वाली कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। बिहार के कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं की वजह से दिल्ली और हरियाणा के आसमान बीते दिन की तुलना में थोड़ा ज्यादा साफ दिखे। इन शुष्क हवाओं ने प्रदूषण के स्तर को थोड़ा काम किया है। इन हवाओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, बदायूं, मुजफ्फरनगर, शाजहांपुर सहित अन्य जिलों के आसमान में धुएं के असर को कम किया है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता काफी गिर चुकी है जो स्वास्थ्य के लिए घातक श्रेणी में बना हुआ है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तापमान तेजी से गिरने लगा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story