×

Aaj Ka Mausam : पंजाब से बिहार तक चलेंगी ठंडी हवाएं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में होगी बारिश

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर आज 18 फरवरी से कम हो जाएगा। साथ ही, बादलों का प्रभाव भी पहाड़ी इलाकों पर अब घटने लगेंगे।

aman
Written By aman
Published on: 18 Feb 2022 12:54 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2022 12:55 AM GMT)
UP Weather
X

 हवाओं ने बढ़ाई सर्दियां (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

Aaj Ka Mausam 18 February 2022 : उत्तर भारत के पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर आज 18 फरवरी से कम हो जाएगा। साथ ही, बादलों का प्रभाव भी पहाड़ी इलाकों पर अब घटने लगेंगे। हालांकि, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी भागों में बादल बने रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश के आसार भी रहेंगे। शेष पहाड़ी हिस्सों मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। वहीं, अगर बात मैदानी इलाकों की करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के समूचे क्षेत्रों में पश्चिमी दिशा की हवा कल की ही तरह चलेंगी। दिन में धूप का प्रभाव तेज दिखेगा। तापमान सामान्य से नीचे देखा जाएगा। हवाओं का प्रभाव बना रहेगा।

Aaj kaisa rahega mausam- इसी तरह आज राजस्थान में बहुत ही गर्म देखा जा सकता है। क्योंकि यहां आसमान साफ रहेगा और हवा का रुख अरब सागर की ओर से रहेगा। वहीं अगर, मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली और गोवा में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। लेकिन, बंगाल की खाड़ी से जो हवाएं चलना शुरू हुई हैं वो आंध्र प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के भागों तक पहुंच रही हैं। इन हवाओं का असर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के भागों पर भी रहेगा। इन हवाओं के कारण आज भी बादल बने थे और कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां आज भी देखने को मिली थी। आज उम्मीद है कि विदर्भ, गढ़चिरौली, चंद्रपुर से लेकर उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में बादल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही विदर्भ से सटे मध्य प्रदेश के भागों में बादल दिखाई दे सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

18 February 2022 Mausam- देश के पूर्वी भागों के क्षेत्र में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर पश्चिमी दिशा की हवा का असर रहेगा। हवा वैसे ही चलेंगी जैसे उत्तर प्रदेश में चल रही हैं। 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी। सुबह और शाम का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। उप हिमालयी क्षेत्रों में और पूर्वोत्तर भारत में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जायेगा। सिक्किम, जलपाईगुड़ी, सिल्लीगुड़ी आदि क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा और इन भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित मेघालय और असम में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। अरुणाचल प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- दक्षिण भारत की अगर बात करे तो आंध्र प्रदेश में बादलों का प्रभाव बनेगा। कुछ जगहों पर ऐसे बादल भी बनेंगे हो गरज के साथ बारिश करवा सकते हैं। वहीँ कर्नाटक के उत्तरी-दक्षिणी, आंतरिक और तटीय भागों में मौसम शुष्क रहेगा। केरल और तमिलनाडु में भी मुख्यतः मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि, केरल में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। लक्षद्वीप के भागों में भी हल्की वर्षा की सम्भावना है अंदमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बने सिस्टम के प्रभाव से काफी तेज गतिविधियां देखी जा रही है। इस वजह से आज 18 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story