×

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के पहाड़ों पर होगी तेज बारिश और बर्फबारी, देश के कई राज्यों में मौसमी हलचल और वर्षा की संभावना

पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे बांग्लादेश के ऊपर भी सर्कुलेशन है। इन सभी वजहों से आने वाले समय में देश में तूफानी रफ्तार की हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथी साथ कई जगहों पर प्री मानसून जैसी हलचलें हो सकती हैं।

aman
Written By aman
Published on: 24 Feb 2022 1:01 AM GMT
America today weather
X

America Weather: अमेरिका में हुआ 25 घंटे का दिन (Social Media)

Aaj Ka Mausam 24 February 2022 : मौजूदा वक़्त में देश के अलग-अलग कई इलाके ऐसे हैं जहां मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव का समय दिखाई दे रहा है। सर्दी की गतिविधियां सिमटने लगी हैं और ये संकेत मिलने लगे हैं कि अब मानसून के पहले की हलचल शुरू होने लगी हैं। उत्तर भारत के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) बना हुआ है। एक सर्कुलेशन पंजाब और राजस्थान के ऊपर है। साथ ही, पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश के बीच में एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। उसी तरह देश के दक्षिणी भागों पर भी एक सिस्टम बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे बांग्लादेश के ऊपर भी सर्कुलेशन है। इन सभी वजहों से आने वाले समय में देश में तूफानी रफ्तार की हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथी साथ कई जगहों पर प्री मानसून जैसी हलचलें हो सकती हैं।

Aaj kaisa rahega mausam- देश में सबसे जयादा मौसमी हलचल उत्तर भारत के क्षेत्र में हो रही है। खास तौर पर पहाड़ों पर। देश के मैदानी इलाकों पर भी बादल नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में 24 फ़रवरी को जम्मू-कश्मीर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल लगातार बने रहेंगे ,कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फ़बारी होने की संभावना यहां दिखाई दे रही है। मैदानी भागों में देखें तो पंजाब के उत्तरी शहरों और हरियाणा के तमाम इलाकों में बादल नजर आएंगे। साथ ही अगर हम बात करें दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में भी बादल नजर आएंगे। इन तमाम इलाकों में हवा का रुख बदला है। ये सभी मौसमी हलचल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। इस विक्षोभ के जाते ही एक और दस्तक देने को तैयार है। इन सभी इलाकों में तापमान अब थोड़े गिर सकते हैं।

24 February 2022 Mausam- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में हवाएं बंगाल की खाड़ी की तरफ से चलेंगी। इन हवाओं में नमी रहेगी। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ के साथ-साथ आगरा, अलीगढ, मथुरा, हाथरस तक हवाओं में नमी होने के कारण तापमान जस की तस बनी रहेगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जल्द ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के क्षेत्रों में मौसमी हलचल बढ़ रही हैं। पूर्वी बिहार और इससे सटे उत्तर-पूर्वी झारखंड में तथा बंगाल के हिस्से में, मेघालय और असम के कई हिस्सों में और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। शेष पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में भी मौसम सामान्य से ऊपर रहेंगे और मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के शहडोल उमरिया और अनूपपुर, डिंडोरी आदि जगहों पर महाराष्ट्र में नागपुर और चंद्रपुर के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक के सभी भागों में चाहे वो आंतरिक भाग हो या तटीय क्षेत्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाके हों सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। तमिलनाडु के उत्तरी इलाकों और पुडुचेरी में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। जबकि, तमिलनाडु के शहर पम्बन और कन्याकुमारी में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। केरल में कोच्चि, त्रिवेंद्रम और कोझिकोड तक बारिश के आसार हैं। लक्षद्वीप में भी अधिकांश इलाकों पर वर्ष होने की संभावना नजर आ रही है। इसी तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी क्षेत्रों में मौसमी सक्रियता देखने को मिलेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story