×

Aaj Ka Mausam : उत्तरी भारत में बारिश के आसार, पंजाब-दिल्ली सहित कई राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, जानें यूपी का क्या रहेगा हाल

देश के पहाड़ी भागों में एक के बाद एक तूफानों के आने का सिलसिला जारी है। साथ ही अभी एक बर्फीला तूफान पहाड़ों पर सक्रिय भी है तो दूसरा 28 फरवरी को दस्तक देने को तैयार है।

aman
Written By aman
Published on: 26 Feb 2022 1:47 AM GMT
delhi weather imd forecast thunderstorms lightning and rain likely in national capital
X

बारिश

Aaj Ka Mausam 26 February 2022 : सावधान मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फीले तूफान की स्थितियां लगातार बनी हुई हैं। जिसके चलते देश के तमाम हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली की चमक और गरज के साथ और कहीं-कहीं तेज बरसात के आसार बन रहे हैं। जिसे साइंटिफिक भाषा में पश्चिमी विक्षोभ भी कहते हैं। वर्तमान समय में देश के पहाड़ी भागों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के आने का सिलसिला जारी है। साथ ही अभी एक विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है। इससे लगातार मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। यह सिलसिला अभी जारी रहने के आसार हैं। जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज ठंडी हवाएं और बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी से उत्तर भारत के मौसम एक बार फिर बदलने वाला है, जिससे कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज पंजाब और हरियाणा के तमाम जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही, मध्य प्रदेश के भागों से असम तक मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। देश के कई हिस्सों में अभी बारिश, तेज हवाएं, बिजली चमकने और कहीं-कहीं तेज बरसात की ख़बरें देखने-सुनने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बादल दिखाई दे सकते हैं। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी सहित अधिकतर शहरों में मौसम साफ रहेगा।

Aaj kaisa rahega mausam- भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, आज यानी 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के पहाड़ों पर अब कम होने लगा है, जिस वजह से मैदानी भागों में मौसम में बदलाव की संभावना कम है। आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में इसका असर थोड़ा कम रहेगा। इन दोनों राज्यों में 26 फरवरी को घने बादल दिखाई देंगे, जो दिन चढ़ने के साथ-साथ कम होने लगेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज हिमाचल प्रदेश, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख में भी कई जगहों पर वर्षा की संभावना रहेगी। हरियाणा में आज करनाल, कैथल, जींद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़ में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

26 February 2022 Mausam- दक्षिणी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यूपी के बरेली, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच वर्षा की संभावना रहेगी। साथ ही गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद से लेकर अलीगढ तक और आगरा, इटावा, एटा, मथुरा, झांसी, ललितपुर में बादल जरूर रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान में मौसम पूरी तरफ साफ़ रहेगा। आज जब उत्तर भारत के पहाड़ों पर मौसम साफ होगा तब ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा जो पंजाब, राजस्थान सहित देश के अन्य भागों की तरफ बढ़ेगा। इससे इन तमाम राज्यों में मौसम में ठंडक का एहसास होगा। साथ ही, पूर्वी यूपी में भी आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन यहां बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी सहित आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक मौसम साफ रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तमाम भागों में अगले 24 घंटे तक मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। मध्य भारत की बात करें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा। इन सभी राज्यों में कहीं-कहीं बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना बिलकुल भी नहीं है। दक्षिण के अधिकतर राज्यों में भी मौसम शुष्क रहेगा। तमिलनाडु के तटीय भागों और केरल के तटवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story