×

Aaj Ka Mausam : लद्दाख, कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश, देश के इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

इस समय उत्तर भारत के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) जरूर है लेकिन उसका असर बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन अब, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं की दिशा बहुत जल्दी बदलने वाली है।

aman
Written By aman
Published on: 19 Feb 2022 12:50 AM GMT
weather today 25 march 2022 imd report india delhi up pre monsoon rainfall Heatwave aaj ka mausam
X

 Weather Today

Aaj Ka Mausam 19 February 2022 : इस समय उत्तर भारत के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) जरूर है लेकिन उसका असर बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन अब, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं की दिशा बहुत जल्दी बदलने वाली है। साथ ही साथ देश के मध्य भाग में और पूर्वी राज्यों में भी ऐसा ही परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके बाद देश में एक बार फिर मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिलेगी। भारत में अगला पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) 22 फरवरी को दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी भागों में उस दौरान बारिश होने की संभावना है। तो आइये जानते हैं अगले 24 घंटों में देश के किस हिस्से में बारिश की संभावना है और कहां हवा के रुख में परिवर्तन होने वाला है।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के पहाड़ों पर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख के बीच में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी दिशा की काफी तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की रफ्तार अधिकतर जगहों पर 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की उम्मीद है। यहां आपको बता दें कि इन हवाओं को बढ़ती फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। बात करें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की तो इन इलाकों में अधिकतर जगहों पर पश्चिमी दिशा की हवा चलेगी। साथ ही दार्जलिंग, जलपाईगुड़ी, सिल्लीगुड़ी, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान भारतीय मौसम विभाग (bhartiya mausam vibhag) की ओर से जताया गया है।

19 February 2022 Mausam- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी भागों में कई जगहों पर अगले दो से तीन दिनों तक वर्षा का अनुमान जताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत के शेष इलाकों में अगले 24 घंटों के बाद मौसम की सक्रियता देखने को मिल सकती है। असम से लेकर मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बादलों का प्रभाव बढ़ेगा। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी से उठाने वाली नमी का असर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर दिखाई देगा, इस वजह से कई इलाकों पर यहां बारिश देखने को मिल सकती है। देश के मध्य भागों में सर्दी के समय का जो मुख्यतः आखिरी समय होता है वैसा मौसम देखने को मिल रहा है। इस वजह से ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण-गोवा तथा गुजरात के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिलेगा। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में हवा के परिवर्तन के बाद दिन और रात के तापमान में थोड़ा-बहुत परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- देश के दक्षिणी हिस्से की बात करें तो कर्नाटक के तमाम हिस्सों में चाहे वो तटीय भाग हो या उत्तरी या दक्षिणी आंतरिक भाग हो, सभी जगहों पर साथ ही साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का तटीय हिस्सा, रायलसीमा, तमिलनाडु, सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं का असर बढ़ेगा जरूर, लेकिन ये हवाएं मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं लाएंगी। केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी हल्की वर्षा का अनुमान है। जबकि, अंदमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज वर्षा का अनुमान जताया जा रहा है। तो ये था आज 19 फ़रवरी के मौसम का हाल।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story