×

Aaj Ka Mausam: अगले 3 घंटों में होगी तेज बारिश, झमाझम बरसेगा पानी, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 12 घंटों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 5 Jun 2021 1:30 AM GMT
Weather
X

बारिश कांसेप्ट इमेज 

Aaj Ka Mausam: माॅनसून 2021 (Monsoon 2021) आने के साथ ही कई राज्यों में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटों में बारिश का पूर्वानुमान (Barish Ka Alert ) जताया है। कुछ क्षेत्रों में तो पिछले तीन दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

आज कहां होगी बारिश (Aaj Kahan Hogi Barish)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवा की संभावना है। अगले कुछ घंटों में केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।

केरल के अलावा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। असम और मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 12 घंटे में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछहिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण व मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा। ऐसे में कई राज्यों में आज बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं।

अगले 12 घंटों में भारी बारिश (12 Ghanton Me Barish)

लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और गोवा के अलावा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। इन राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में भी हल्की से थोड़ी अधिक बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और पंजाब में बौछार और गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती हैं।

कब आएगा माॅनसून (Monsoon Kab Ayega)

28 जून तक पूरे देश में माॅनसून आ जाएगा। केरल में माॅनसून दस्तक दे चुका है। वहीं महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में माॅनसून इसी महीने आने का पूर्वानुमान है।

महाराष्ट्र

10 जून

पश्चिम बंगाल

12 जून

ओडिशा

13 जून

झारखंड

14 जून

बिहार और छत्तीसगढ़

16 जून

गुजरात, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश

20 जून

उत्तर प्रदेश

22 जून

हिमाचल प्रदेश

24 जून

राजस्थान

24 जून

दिल्ली-हरियाणा और पंजाब

28 जून

दिल्ली का मौसमः

दिल्ली में इस महीने या जून में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

बर्फबारी के आसार:

हिमाचल प्रदेश में पांच जून यानी आज भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके पहले शिमला समेत हिमाचल के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। जम्मू-कश्मीर की अलग अलग जगहों पर बीते दिनों ओलावृष्टि हुई। आज भी बारिश, बर्फबारी के आसार हैं।


(6 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 7 जून तक बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाएं चलने के साथ पानी बरसेगा।

Shivani

Shivani

Next Story