×

Aaj Ka Mausam: आज इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी खूब राहत

Aaj Ka Mausam: मॉनसून(Monsoon) के तेजी से आगे बढ़ने के संकेत जोरों-शोंरों से मिल रहे हैं। ऐसे में मॉनसून उत्‍तर भारत में जल्‍द ही दस्तक दे सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Jun 2021 1:23 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2021 1:32 AM GMT)
Monsoon Updates Monsoon picks up pace, heavy rain alert in these states
X

बारिश में वाहन से जाते लोग (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: देशवासियों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Mausam Vibhag/ IMD) ने आज झारखंड, यूपी, बिहार और दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार (Barish Ke Asar) जताए हैं। मानसून (Monsoon 2021) भारत में दस्तक दे चुका है और देश के अलग अलग हिस्सों में 28 जून तक पहुँच जाएगा।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल देखें तो यहां प्री मॉनसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। इस बारे में मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद उत्‍तर प्रदेश, बिहार और मध्‍य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के जल्दी पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मॉनसून (Monsoon) कल पहुंच सकता है। इस सप्ताह महाराष्ट्र में कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने क्षेत्र में आने वाले 5 दिन में मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 11 जून से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर मानसून पर साफ नजर आएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून तक मॉनसून महाराष्‍ट्र के अन्य हिस्‍सों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तक पहुंच जाएगा।

इसके चलते 11-13 जून के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, मध्‍य प्रदेश के कुछ इलाकों और गुजरात तक पहुंचने की संभावना है।

आज यहां होगी बारिश(Aaj Baarish Hogi)

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। साथ ही ये अनुमान है कि अगले 10 दिनों में मानसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा।

राज्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) को लेकर जानकारी है कि कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है, 9 जून यानी आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना जोरों से जताई जा रही है।

आपको बता दें कि इसके पहले बीते दिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश हुई थी। असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में पानी गिरने के बाद गर्मी बढ़ गई। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।

कब आएगा माॅनसून (Monsoon Kab Ayega)

28 जून तक पूरे देश में माॅनसून आ जाएगा। केरल में माॅनसून दस्तक दे चुका है। वहीं महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में माॅनसून इसी महीने आने का पूर्वानुमान है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story