Aaj ka Mausam : मौसम विभाग ने यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की जताई आशंका, जानें आज का हाल

Aaj ka Mausam : भारतीय मौसम विभाग ने 27 जून मौसस का हाल की जानकारी दी। बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 27 Jun 2021 1:33 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2021 1:38 AM GMT)
यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की जताई आशंका
X

तेज बारिश (फोटो -सोशल मीडिया)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है आज यानि 27 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से जुड़ी धूल भरी आंधी आ सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणपूर्व राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में हल्की बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मौसम की जानकारी (Musam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विभाग ने 27 जून यानि आज का मौसस का हाल (Kal Ka Mausam Ka Hal) की जानकारी दी। बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं।

क्या होता है येल्लो अलर्ट (Yellow Alert Kya Hota Hai)

मौसम विभाग आने वाले मौसम को लेकर चेतावनी जारी (Mausam Ki Chetavani) करता है, जिसे कई रंग में बांटा गया है। येल्लो अलर्ट का मतलब होता है कि कोई मौसमी खतरा आ सकता है। जैसे बारिश हो सकती है, बिजली गिर सकती है, इसका पहले से पूर्वानुमान लगा मौसम विभाग येल्लो अलर्ट जारी करता है। अगर मौसम खराब होने लगता है, तो येल्लो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में बदल जाता है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

उत्तर पूर्व भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, बिहार, गोवा और असम में बारिश की संभावना है।

ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने ओडिशा में एलो अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तराखंड में भी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है।


तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।



Shraddha

Shraddha

Next Story