×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली का इंतजार खत्म, बारिश हो सकती है इस दिन, जानिए आपके शहर का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, तो वहीं दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत कई इलाकों में बारिश नहीं हो रही है।

Shivani
Published on: 23 Jun 2021 3:12 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 8:57 AM GMT)
Aaj Ka Mausan Ka Hal Jankari
X
कांसेप्ट इमेज

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 (Monsoon 2021) अब तक देश के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश कर चुका है। देश में 37 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हो चुकी है। हालांकि दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बारिश का इंतजार हो रहा है।

दरअसल, जहां यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, तो वहीं दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत कई इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। मौसम का जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, इन शहरों में अगले 7 दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है, और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वैसे दिल्ली, हरियाणां पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग पूरे देश में मानसूनी बारिश हो रही है। वहीं अगले पांच दिन तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और नॉर्थ वेस्‍ट इंडिया के आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्व एमपी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के आसार (Barish Ke Asar) है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।



बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

अगले पांच दिनों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्‍तीसगढ़ और बिहार के अधिकांश हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते तक तेज बारिश हो सकती है।

गुरुवार तक बिहार में बारिश हो सकती है।

कल असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

आज पश्चिम बंगाल में बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है।

अरुणाचल प्रदेश में 23-24 जून को बारिश हो सकती है।


नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने के आसार है।

सिक्किम में आज भारी बारिश होगी।

अगले सात दिनों में दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आ सकता है

दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है।

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)


राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)
बंगाल का मौसम (Bengal Weather)बंगाल में अगले 5 दिनों कर बारिश
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Me Barish)आज बारिश होगी
छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhatisgath ka Mausam)23 -24 जून को बारिश होगी
असम-मेघालय सिक्किम (Assam-Meghalaya Weather) (Sikkim Rainfall)कल बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam)हल्की से मध्य बारिश
बिहार का मौसम (Bihar ka Mausam)तेज बारिश हो सकती है

कल का मौसम कैसा होगा

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, 24 जून यानी कल कई इलाकों में मध्य से तेज बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी हुआ है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 30 जून तक बारिश होने की संभावना है।

Shivani

Shivani

Next Story