Aaj Ka Mausam: यूपी के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, इतने दिन झमाझम होगी बरसात

Aaj Ka Mausam: बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन बारिश के आसार हैं। इस दौरान इन राज्यों के अलग अलग इलाकों में आंधी और बिजली की गरज भी हो सकती है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 28 Jun 2021 1:42 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बारिश में जाता एक व्यक्ति

Aaj Ka Mausam: कई दिनों से मानसून (Monsoon 2021) सुस्त है, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) जारी कर दी है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) हैं। इस दौरान इन राज्यों के अलग अलग इलाकों में आंधी और बिजली की गरज भी हो सकती है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं (Thunderstorm) के साथ 30 जून और 1 जुलाई को बारिश हो सकती है। 28 जून यानि आज से 30 जून तक असम -मेघालय में तेज बारिश (Heavy Rainfall) होगी। वहीं वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 30 जून और 1 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग हिमालय से लेकर दक्षिणी राज्यों और तटीय क्षेत्रों में मौसम का हाल जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। दिल्ली , पंजाब, और हरियाणा में भी जल्द मानसूनी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

उत्तर पूर्व भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, बिहार, गोवा और असम में बारिश की संभावना है।

ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने ओडिशा में एलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार, उत्तराखंड में भी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

असम- मेघालय में 28 से 30 जून तक तेज बरसात होगी।

यूपी में कहां होगी बारिश (UP Me Barish Kahan)

यूपी के 20 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। गरज चमक के साथ कई जिलों में बारिश होगी। इनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी और आसपास के इलाके शामिल हैं।

आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi)

राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam)

1 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश

ओडिशा का मौसम (Orrisa Ka Mausam)

अगले पांच दिन तेज बारिश

बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam)

3 जुलाई तक झमाझम बारिश

झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam)

अगले पांच दिन तेज बारिश

छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhattisgarh Ka Mausam)आज बारिश होगी
असम -मेघालय का मौसम (Assam-Meghalaya Ka Mausam)30 जून तक अधिक वर्षा होगी

कल का मौसम (Kal Ka Mausam)

भारतीय मौसम विभाग ने 29 जून यानि कल का मौसस का हाल (Kal Ka Mausam Ka Hal) की जानकारी दी। बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। यूपी , झारखंड में तेज बारिश के आसार है।


Shivani

Shivani

Next Story