TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ सुस्त, लोग कर रहे बारिश का इंतजार, इन इलाकों में बरसात के आसार

Aaj Ka Mausam: झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार का मौसम सुहाना है। यहां अगले 4 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। कुछ राज्यों में बारिश का येल्लो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 29 Jun 2021 1:22 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2021 3:23 AM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

बारिश के बीच सड़क पर जाते लोग

Aaj ka Mausam : मानसून 2021 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाएगा। दिल्ली- हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाको में फिलहाल मानसून ने दस्तक नहीं दी है। ऐसे में यहां मानसूनी बारिश अब तक नहीं हो सकी है। वैसे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार का मौसम सुहाना है। यहां अगले 4 दिनों तक बारिश होने के आसार (Barish Ke Asaar) हैं। कुछ राज्यों में बारिश का येल्लो (Yellow Alert) और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पूर्व भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, बिहार, गोवा और असम में बारिश की संभावना है। ओडिशा में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)

बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन बारिश के आसार (Barish Ke Asaar) हैं। इस दौरान इन राज्यों के अलग अलग इलाकों में आंधी और बिजली की गरज भी हो सकती है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं (Thunderstorm) के साथ 30 जून और 1 जुलाई को बारिश हो सकती है। 28 जून यानि आज से 30 जून तक असम -मेघालय में तेज बारिश (Heavy Rainfall) होगी। वहीं वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 30 जून और 1 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार हैं।

बारिश कहां होगी (Barish Kaha Hogi)

अगर आज के मौसम की बात करें तो यूपी में मौसम गर्म हो गया है। यूपी में मानसून सुस्त होने की वजह से बारिश नहीं हो रही। हालांकि कुछ पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड में भी आज बारिश हो सकती है। बिहार, उत्तराखंड में भी बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की संभावना है।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में छुटपुट बारिश हो सकती है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। असम- मेघालय में 28 से 30 जून तक तेज बरसात होगी।

आज बारिश कहां होगी (Aaj Barish Kahan Hogi)

राज्य का मौसम (Rajya ka Mausam)

आज मौसम का हाल (Aaj Mausam Ka Hal)

झारखंड का मौसम (Jharkhand Ka Mausam)

अगले 4 दिन तेज बारिश

बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam)

3 जुलाई तक झमाझम बारिश

ओडिशा का मौसम (Orrisa Ka Mausam)

अगले पांच दिन तेज बारिश

छत्तीसगढ़ का मौसम (Chhattisgarh Ka Mausam)

आज बारिश होगी

उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Ka Mausam)

1 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश

कल का मौसम (Kal Ka Mausam)

भारतीय मौसम विभाग ने 30 जून यानि कल का मौसस का हाल (Kal Ka Mausam Ka Hal) की जानकारी दी। बिहार में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। यूपी , झारखंड में तेज बारिश के आसार है।

Shivani

Shivani

Next Story