×

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai : इन राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी, जवाद की दस्तक से ही सहमे ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्य

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: यहाँ जानिए आपके शहर में कैसा होगा मौसम। चक्रवातीय तूफान (Cyclonic storm) 'जवाद' (JAWAD) बंगाल की खाड़ी से निकलकर भारतीय तटों से टकरा चुका है।

aman
Written By aman
Published on: 5 Dec 2021 12:30 AM GMT (Updated on: 5 Dec 2021 12:30 AM GMT)
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai : इन राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी, जवाद की दस्तक से ही सहमे ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्य
X

फोटो साभार-- सोशल मीडिया  

Aaj Ka Mausam 05 December 2021 : चक्रवातीय तूफान (Cyclonic storm) 'जवाद' (JAWAD) बंगाल की खाड़ी से निकलकर भारतीय तटों से टकरा चुका है। हम पहले भी बता चुके हैं कि आम तौर पर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल (Landfall) जिस तरह का होता है, जवाद उससे भिन्न है। अमूमन चक्रवात लगभग एक खास दिशा के पूरे क्षेत्र को दायरे में लेकर आगे बढ़ती है, लेकिन जवाद मुड़ गया है। यह Recurving यानी एक दिशा के बाद मुड़ गया है जिस वजह से यह आंध्र के तटों के पास से ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों की तरफ बढ़ गया। लैंडफॉल के बाद यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ओडिशा में पुरी के तटवर्ती क्षेत्रों के पास पहुंचने के बाद यह Recurv करेगा और पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ बढ़ जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों और पूरे ओडिशा तथा झारखंड के अधिकांश इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के समूचे भाग में आसमान में घने बादल बने हुए हैं। इन बादलों की वजह से अगले 24 घंटों में इन सभी इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी।

Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग (mausam vibhag ) के अनुसार उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है। रविवार 05 दिसंबर 2021 को संपूर्ण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों और साथ ही साथ मैदानी इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज 05 दिसंबर की सुबह ओडिशा के पुरी, पारादीप, कटक, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक आदि भागों जो उत्तरी और तटवर्ती इलाके हैं, में मूसलधार वर्षा और तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली चमकने और बादलों की गर्जना सुनने को मिलेगी। ठीक ऐसी ही स्थितियां पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों और गंगीय भागों में देखने को मिलेगी। सुंदरवन डेल्टा से कोलकाता तक तथा पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर से जलपाईगुड़ी तक के पूरे हिस्से में भारी बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जहां अब तक लंबे समय से मौसम कमजोर रहा है, वहां जमकर बारिश होने वाली है। वहीं जवाद के असर के कारण झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कई शहरों में वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बिहार के भागलपुर से गया तक बादल छाने और हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। यही स्थितियां पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी और इसके आसपास के हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं। इन हिस्सों में बादल जरूर दिखेंगें लेकिन उस तुलना में वर्षा नगण्य है।

05-12-2021 Mausam - मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान की हवाओं के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में में भी बादलों की गर्जना के साथ, बिजली चमकने के साथ वर्षा का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के पूर्वी और उत्तरी भागों में काफी एक्टिव कंडीशन रहेगा। अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में 05 दिसंबर को भी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अब बात उत्तर भारत की। तो यहां, लखनऊ सहित मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर एक कमजोर सर्कुलेशन की वजह से उसकी नमी और जवाद तूफान की वर्षा वाली नमी मिलेंगी, जिससे सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश की संभावना है। उत्तरी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी 05 दिसंबर के मौसम पूर्वानुमान में बारिश शुरू हो जाएगी। यह स्थित 24 से 48 घंटों तक रहने वाली है। इसमें अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना और पटियाला स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 05 दिसंबर को बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों जिनमें गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों के सभी शहरों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम यानी जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्से में इसके अलावा शिमला से लेकर लाहौल स्पीति तक के हिस्से में जिनमें कुल्लू-मनाली भी आते हैं, में कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी हो सकते हैं। रविवार 50 दिसंबर को उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात तथा गोवा में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण भारत में अगले 24 घंटों में एक बार फिर वर्षा की संभावनाएं बन रही हैं। तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक के हिस्सों में वर्षा की संभावना है। लक्षद्वीप और पुडुचेरी में हल्की बारिश का अनुमान है। तो रहा आज के मौसम की जानकारी। विशेष ख़बरों के लिए newstrack.com से जुड़े रहें।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story